- विश्व कप मैच के कारण आज दिल्ली में कुछ यातायात पाबंदियां रहेंगी
- अरुण जेटली स्टेडियम में बांग्लादेश और श्रीलंका का मैच होना है
- दिल्ली यातायात पुलिस ने मैच के मद्देनजर एक परामर्श जारी किया
दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम में बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच क्रिकेट विश्व कप मैच के मद्देनजर सोमवार को दोपहर 12 बजे से आधी रात तक शहर के कुछ हिस्सों में यातायात की पाबंदियां रहेंगी. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. दिल्ली यातायात पुलिस ने रविवार को एक परामर्श जारी किया, जिसमें कहा गया कि छह नवंबर को राजघाट से आईपी फ्लाईओवर तक बहादुरशाह जफर मार्ग, जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) मार्ग और रिंग रोड पर किसी भी वाहन को पार्क करने की अनुमति नहीं होगी.
इसमें कहा गया, ‘‘बहादुरशाह जफर मार्ग और जेएलएन मार्ग पर यातायात की पाबंदियां रहेंगी. दरियागंज से बहादुरशाह जफर मार्ग और गुरु नानक चौक से आसफ अली रोड तक किसी भी भारी वाहन और बसों के संचालन की अनुमति नहीं होगी.''
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
परामर्श में कहा गया है कि यात्रियों को राजघाट से जेएलएन मार्ग, कमला मार्केट चौराहे से राजघाट तक जेएलएन मार्ग, तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट तक आसफ अली रोड, और रामचरण अग्रवाल चौक (आईटीओ) से दिल्ली गेट तक बहादुरशाह जफर मार्ग का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए.
ये भी पढ़ें :
* दिल्ली हाईकोर्ट ने स्वतंत्रता सेनानी को 40 साल बाद दिलाया हक, कहा - आजादी के लिए लड़ने वालों के प्रति असंवेदनशीलता पीड़ादायक
* दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण पर SC का बड़ा दखल, 5 राज्यों से पूछा-क्या कदम उठाए, बताइये?
* महुआ मोइत्रा द्वारा दायर मानहानि मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में अगली सुनवाई 5 दिसंबर को...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं