विज्ञापन

अटैक का सायरन बजते ही बहन से 10 साल का भाई बोला- डरो मत, हम सऊदी अरब में हैं

सऊदी अरब का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वारयल है जिसमें 10 साल का भाई मिसाइल अटैक का सायरन बजते ही अपनी छोटी बहन से कहता है कि "हम फैसल के बच्चे हैं, डरो मत, हम सऊदी अरब में हैं, डरो मत." अब सऊदी अरब की बड़ी कंपनियां दोनों को गिफ्ट दे रही हैं.

अटैक का सायरन बजते ही बहन से 10 साल का भाई बोला- डरो मत, हम सऊदी अरब में हैं
Saudi Arabia Viral News: अटैक का सायरन बजा तो भाई ने दिखाई बहादुरी (फोटो- स्क्रीनशॉट)

सऊदी अरब का एक बहादुर बच्चा आज सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है और पूरा देश उसके जज्बे को सलाम कर रहा है. मुश्किल हालात में भी इस बच्चे ने अपनी बहन से कुछ ऐसा कहा जो घर में लगे CCTV में कैद हो गया. जब हूती विद्रोहियों के हमलों के बीच सऊदी अरब में इस घर के अंदर मोबाइल फोन पर इमरजेंसी अलर्ट बजा, तो 10 साल के इस छोटे लड़के ने अपनी बहन को दिलासा देते हुए कहा कि "हम सऊदी अरब में हैं, डरो मत." अब उस वीडियो के वायरल होने के बाद अब्दुल्ला अल-कहतानी नाम के उस बच्चे ने कहा है कि मैं अपनी बहन प्रिंसेस के बारे में सोच रहा था और मुझे डर नहीं लग रहा था.

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में दो बच्चे घर पर आराम करते हुए दिखे. तभी सुरक्षा चेतावनी का सायरन बजने लगा. घबराने के बजाय, उस लड़के ने अपने पास बैठी अपनी बहन को दिलासा देने की कोशिश की.

@labeebhubb अकाउंट से X पर शेयर किए गए इस वीडियो को 24 घंटों के अंदर लगभग 8 लाख बार देखा गया. लोग उस बच्चे के आत्मविश्वास और तुरंत दिलासा देने वाली उसकी बातों से काफी प्रभावित हो रहे हैं. लोग कह रहे हैं कि यही तो सऊदी अरब का खुद पर भरोसा है. अब अल-मरसद न्यूज चैनल ने दोनों भाई बहनों का इंटरव्यू लिया है. मीडिया इंटरव्यू के दौरान अब्दुल्ला ने बताया कि उसे डर था कि सायरन की आवाज सुनकर उसकी बहन घबराकर रोने लगेगी. इसलिए उसने बहन से कहा कि "हम फैसल के बच्चे हैं, डरो मत, हम सऊदी अरब में हैं, डरो मत." 

बता दें कि सऊदी अरब के इतिहास में शाह फैसल (फैसल बिन अब्दुलअजीज अल सऊद) 1964 से 1975 तक सऊदी अरब के राजा रहे थे.

इंटरव्यू में उस भाई ने कहा, "मुझे डर नहीं लग रहा था, मैं तो प्रिंसेस के बारे में सोच रहा था." वहीं बहन प्रिंसेस ने कहा कि शुरू में तो उसे डर लगा, लेकिन अपने भाई की बात सुनकर वह शांत हो गई. 

अब कंपनियां दे रहीं गिफ्ट

किद्दिया सिटी सऊदी अरब में एक बहुत बड़ा 'गीगा-प्रोजेक्ट' है, जिसे खेल, मनोरंजन, स्पोर्ट्स और संस्कृति के कॉन्सेप्ट पर बनाया गया है. इस किद्दिया सिटी ने X  पर इन दोनों बच्चों से कहा कि हम पूरे साल आपका और आपके परिवार का स्वागत करते हैं ताकि आप किद्दिया में सिक्स फ्लैग्स और एक्वेराबिया के अनुभव का आनंद ले सकें.

इसी तरह रीफ परफ्यूम ब्रांड ने अब्दुल्लाह को कहा, "तुम्हारे शब्द हमारे महान देश में सुरक्षा और गर्व की भावना को बखूबी बयां करते हैं! बहुत बढ़िया, फैसल के बेटे! अपने रुख और अपनी बातों से तुमने हमारा सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है. हम तुम्हें और तुम्हारे परिवार को अल-हिलाल बनाम अल-हज्म मैच के लिए टिकट और अल-हिलाल की नई टी-शर्ट तोहफे में दे रहे हैं."

वीडियो क्या दिखा रहा?

सऊदी अरब के इस छोटे लड़के का वीडियो इसलिए चर्चा में आया क्योंकि उसने अपने जवाब में बहुत आत्मविश्वास दिखाया, लेकिन यह समझना भी जरूरी है कि बच्चे आपातकालीन स्थितियों में अलग-अलग तरह से रिेक्शन देते हैं. कुछ बच्चे जानी-पहचानी जगहों और परिवार के साथ होने से सुरक्षित महसूस कर सकते हैं, जबकि कुछ को सुनी-देखी बातों को समझने के लिए और ज्यादा जानकारी, दिलासे या समय की जरूरत हो सकती है.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की सबसे लग्जरी ट्रेन में इंडियन यूट्यूबर ने किया सफर, बोला- 'ये सिर्फ बाहर से मॉडर्न दिखती है'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saudi Arab, Viral Video, Saudi Arabia Houthi Attack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com