यूरोपीय देश स्वीडन में मस्जिद के सामने कुरान जलाने वाले प्रदर्शनकारी सलवान मोमिका (Salwan Momika)की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. AFP की रिपोर्ट के मुताबिक, 38 साल का सलवान स्टॉकहोम के सोडरटेलजे में स्थित अपार्टमेंट में टिकटॉक पर लाइव सेशन कर रहा था. इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मार दी. पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
सलवान ने 28 जून 2023 को ईद के दिन स्टॉकहोम की सबसे बड़ी मस्जिद के सामने कुरान जलाया था. इस वजह से दुनियाभर में स्वीडन के खिलाफ प्रदर्शन हुए थे. सलवान ने इसके बाद कई मस्जिदों के बाहर कुरान की कॉपियां आग के हवाले की थी. उसपर कुरान को पैरों से कुचलने के आरोप भी थे. उसपर कई धाराओं में केस भी दर्ज हुए थे.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पाकिस्तान में महिला के कुर्ते पर छपे अरबी प्रिंट को समझ लिया कुरान की आयतें, भीड़ ने की शर्मनाक हरकत
स्टॉकहोम की एक अदालत में उनके खिलाफ 16 जनवरी को मुकदमा शुरू हुआ था. स्टॉकहोम डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने बताया कि गुरुवार को एक मुकदमे में फैसला सुनाया जाना था, लेकिन अभियुक्त की मौत हो गई. इस वजह से फैसले को 3 फरवरी तक के लिए आगे बढ़ाया जाता है. पुलिस ने एक बयान में कहा कि उन्हें सोडरटाल्जे शहर में गोलीबारी की सूचना मिली थी, जहां मोमिका रहता था.
इराकी मिलिशिया में रह चुका था सलवान
रिपोर्ट के मुताबिक, सलवान इराकी मिलिशिया में रह चुका था. सलवान मोमिका ने 2017 में इराकी शहर मोसुल के बाहरी इलाके में अपना सशस्त्र समूह बनाया था. हालांकि, एक अन्य ईसाई मिलिशिया संगठन बेबीलोन के प्रमुख रेयान अल-कलदानी के साथ सत्ता संघर्ष के बाद उसे 2018 में इराक छोड़ना पड़ा था. फिर स्वीडन ने 2021 में सलवान को शरणार्थी का दर्जा दिया था.
कुरान क्यों जलाता था सलवान?
सलवान मोमिका ने अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर स्वीडिश सरकार से कुरान जलाने की इजाजत देने की मांग की थी. इसके बाद स्वीडन पुलिस ने 2023 में एक दिन के लिए उन्हें इस्लाम के खिलाफ प्रदर्शन करने की मंजूरी दी थी. मोमिका ने कहा था कि वह हम मुस्लिमों के खिलाफ नहीं है, लेकिन वह उनके विचारों और मान्यताओं के खिलाफ हैं.
कुरान बेअदबी मामला : दिल्ली के AAP विधायक नरेश यादव दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई 2 साल की सजा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं