Russia Ukraine War: यूक्रेन (Ukraine) के 40 शहरों और कस्बों में रूसी मिसाइलें ( Russian Missiles) बरसी हैं. रॉयटर्स की खबर के अनुसार, यूक्रेन के अधिकारों ने बताया है कि संयुक्त राष्ट्र की महासभा की तरफ से यूक्रेनी ज़मीन का रूस द्वारा कब्जाए जाने की निंदा किए जाने के एक दिन बाद रूस ने झल्लाहट में यह कदम उठाया है. संयुक्त राष्ट्र में रूस द्वारा यूक्रेनी क्षेत्र को तोड़ कर रूसी सीमा में मिलाने को "गैरकानूनी" कहा गया. इस बीच यूक्रेन के साथियों ने उसे और मदद भेजने का फैसला किया है. रूस ने भी दोहाराया, "यूक्रेन की मदद कर पश्चिमी देश यह संकेत दे रहे हैं कि वह इस संर्घष में सीधे तौर पर शामिल हो रहे हैं." रूस ने चेतावनी दी है कि यूक्रेन को नाटो में शामिल किए जाने से तीसरा विश्व युद्ध भड़क सकता है.
रूस की समाचार एजेंसी तास ने गुरुवार को कहा रूसी फेडरेशन के सुरक्षा काउंसिल के डिप्टी सेक्रेट्री एक्लेज़ेंडर वेनेदिक्तोव के हवाले से कहा, "कीव को पता है कि नाटो में शामिल होना तीसरे विश्व युद्ध को बढ़ावा देने की गारंटी साबित होगा."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रूस के साथ हालिया तनाव भड़कने के बाद यूक्रेन ने एक बार फिर नाटो में शामिल होने अपना दावा ज़ोरों से पेश किया था.
वहीं उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO) ने रूस की मिसाइलों से सुरक्षा के लिए यूक्रेन को उन्नत वायु रक्षा हथियार उपलब्ध कराने की घोषणा की है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस और नीदरलैंड द्वारा यूक्रेन उपलब्ध कराये जाने वाले हथियारों में मिसाइल और रडार शामिल हैं. अमेरिका ने पहले भी इसी तरह का वादा किया था. जर्मनी द्वारा उपलब्ध करायी गई एक उन्नत प्रणाली पहले से ही यूक्रेन में है.
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटेन यूक्रेन को सूचना एकत्र करने और रसद क्षमताओं का समर्थन करने के लिए हवाई रक्षा मिसाइलों के साथ-साथ सैकड़ों हवाई ड्रोन दान करेगा. वह पहले से वितरित 64 के अलावा 18 हॉवित्जर आर्टिलरी गन भी उपलब्ध करायेगा.
ब्रसेल्स में बुधवार की बैठक के बाद अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने कहा, “हम यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करने जा रहे हैं कि यूक्रेन पास वह है उसे प्रभावी किये जाने की जरूरत है.”
फ्रांस 2 टेलीविज़न को दिए साक्षात्कार में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि वह यूक्रेन को वायु रक्षा प्रणाली की आपूर्ति करेगा। लेकिन उन्होंने यह निर्दिष्ट नहीं किया कि कौन सी प्रणाली भेजेगा. उन्होंने कहा कि उनका मुख्य कार्य आबादी को ड्रोन हमलों से बचाना होगा.
नीदरलैंड ने कहा कि वह यूक्रोन को वायु रक्षा मिसाइलें उपलब्ध करायेगा। डच रक्षा मंत्री काजसा ओलोंगरेन ने कहा कि रूसी हमलों को ‘यूक्रेन और उसके लोगों के लिए समर्थन के साथ ही पूरा किया जा सकता है.'
कनाडा ने उपग्रह संचार और ड्रोन कैमरों सहित कई सैन्य सहायता उपलब्ध कराये जाने का वचन दिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं