विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From May 04, 2022

'भारत के दोस्त' Russia और Japan में बढ़ा तनाव, रूस ने Japan के PM पर लगाया प्रतिबंध

रूस( Russia) ने जापान (Japan) पर अच्छे पड़ोसी संबंध बिगाड़ने और रूसी अर्थव्यवस्था और छवि को चोट पहुंचाने के आरोप लगाए हैं.  रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा कि वो 63 जापानी नागरिकों पर अनिश्चितकाल के लिए आरोप लगा रहा है, जिसमें जापान के PM, कैबिनेट सदस्य, सांसद, पत्रकार और प्रोफेसर शामिल हैं.                   

Read Time: 2 mins
'भारत के दोस्त' Russia और Japan में बढ़ा तनाव, रूस ने Japan के PM पर लगाया प्रतिबंध
जापान (Japan) हाल ही में रूस (Russia) के खिलाफ लगाए गए प्रतिबंधों में शामिल हुआ है

रूस और यूक्रेन युद्ध (Russia Ukraine War) के मामले में भारत (India) के लिए चिंताएं बढ़ती जा रही हैं. रूस (Russia) ने बुधवार को जापान (Japan) के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा (PM Fumio Kishida) समेत कई दर्जन जापानी अधिकारियों की एंट्री पर बैन लगा दिया है. यूक्रेन में रूस के प्रतिबंधों के बाद जापान भी प्रतिबंधों में शामिल हो गया था, जिसके बाद रूस ने यह कदम उठाया है. गौरतलब है कि भारत के लिए जापान और रूस दोनों ही मित्र देश हैं, ऐसे में इनके आपसी संबंध बिगड़ने से भारत से लिए चुनौतियां और मुश्किल हो सकती हैं.

रूस के विदेश मंत्रालय के एक विज्ञप्ति में कहा, "एफ किशिदा ने रूसी विरोधी कैंपेन शुरू की है और रूसी फेडरेशन के खिलाफ ऐसी भाषा का प्रयोग किया जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता. इसमें सीधा अपमान और धमकी भी शामिल है." 

मंत्रायल ने आगे कहा, "जापान का यह रवैया जापान के जन प्रतिनिधियों, और मीडिया में भी दिखता है जो पूरी तरह से पश्चिम के अनुकूल काम कर रहे हैं."

रूस ने जापान पर अच्छे पड़ोसी संबंध बिगाड़ने और रूसी अर्थव्यवस्था और छवि को चोट पहुंचाने के आरोप लगाए हैं.   रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा कि वो 63 जापानी नागरिकों पर अनिश्चितकाल के लिए आरोप लगा रहा है, जिसमें कैबिनेट सदस्य, सांसद, पत्रकार और प्रोफेसर शामिल हैं.                                                                        

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
डेविड लैमी होंगे ब्रिटेन के नए विदेश मंत्री, जल्द आ सकते हैं भारत
'भारत के दोस्त' Russia और Japan में बढ़ा तनाव, रूस ने Japan के PM पर लगाया प्रतिबंध
राफाह सीमा पर IDF का कब्जा : गाजा से इजिप्ट का टूटा संपर्क, अब आगे क्या होगा? 
Next Article
राफाह सीमा पर IDF का कब्जा : गाजा से इजिप्ट का टूटा संपर्क, अब आगे क्या होगा? 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;