विज्ञापन

शॉपिंग से लेकर ई-वॉलेट तक, सिर्फ डेबिट कार्ड से हर महीने ₹400 की बचत, HDFC मिलेनिया कार्ड के जान लीजिए फायदे

HDFC Bank Millennia Debit Card: आप एचडीएफसी बैंक के मिलेनिया डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करके आप महीने में 400 रुपये या साल भर में 4,800 रुपये तक की बड़ी बचत कर सकते हैं. इस कार्ड की सबसे खास बात यह है कि इस पर मिलने वाला कैशबैक पॉइंट सीधे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जा सकता है यानी आपको किसी तरह के वाउचर के झंझट में पड़ने की जरूरत नहीं है, आपकी बचत का पैसा सीधे आपके अकाउंट में क्रेडिट होगा.

शॉपिंग से लेकर ई-वॉलेट तक, सिर्फ डेबिट कार्ड से हर महीने ₹400 की बचत, HDFC मिलेनिया कार्ड के जान लीजिए फायदे
हर साल मिलेगा ₹4800 का फायदा
नई दिल्ली:

बैंक में सेविंग्स अकाउंट होने पर ग्राहकों को डेबिट कार्ड की सुविधा मिलती है. आमतौर पर लोग इसका इस्तेमाल एटीएम से पैसे निकालने और दुकानों पर पेमेंट करने के लिए करते हैं. लेकिन कुछ बैंक ऐसे डेबिट कार्ड भी ऑफर करते हैं, जिनसे शॉपिंग और ऑनलाइन पेमेंट करने पर अच्छा-खासा कैशबैक मिलता है. ऐसा ही एक कार्ड एचडीएफसी बैंक का मिलेनिया डेबिट कार्ड (HDFC Bank Millennia Debit Card) है. इस कार्ड के जरिए ग्राहक हर महीने 400 रुपये तक कैशबैक हासिल कर सकते हैं यानी सालभर में यह फायदा 4,800 रुपये तक हो सकता है. 

किन खर्चों पर कितना मिलता है कैशबैक?

एचजीएफसी बैंक के मुताबिक, मिलेनिया डेबिट कार्ड पर अलग-अलग तरह के खर्चों के लिए अलग-अलग कैशबैक दरें तय हैं. मिलेनिया डेबिट कार्ड से PayZapp और SmartBuy के जरिए स्पेंड करने पर 5 फीसदी कैशबैक मिलता है. वहीं, दूसरे ऑनलाइन स्पेंड पर 2.5 फीसदी और ऑफलाइन शॉपिंग पर 1 फीसदी कैशबैक पॉइंट दिए जाते हैं.

ई-वॉलेट लोड करने पर पाएं 1 फीसदी कैशबैक

देश में ज्यादातर क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड ई-वॉलेट जैसे Amazon Pay, PayZapp, Mobikwik, Phonepe आदि में पैसे लोड करने पर कोई रिवॉर्ड पॉइंट/कैशबैक नहीं देते हैं या बहुत कम देते हैं. वहीं, एचडीएफसी बैंक मिलेनिया डेबिट कार्ड के जरिए किसी भी ई-वॉलेट में पैसे लोड करने पर भी 1 फीसदी कैशबैक मिलता है. खास बात है कि ई-वॉलेट में पैसे लोड कर यूपीआई पेमेंट भी किया जा सकता है. हालांकि यह बात ध्यान देने वाली है कुछ ई-वॉलेट प्लेटफॉर्म डेबिट कार्ड से पैसे लोड करने पर कन्वीनियंस फीस भी वसूलते हैं. ऐसे में ई-वॉलेट में पैसा लोड करने से पहले प्लेटफॉर्म की ओर से वसूले जाने वाले चार्ज के बारे में भी जान लेना चाहिए. 

हर महीने मैक्सिम 400 रुपये कैशबैक

हालांकि, इस कार्ड पर हर महीने मैक्सिम 400 कैशबैक ही हासिल किए जा सकते हैं. इस तरह सालभर में मैक्सिम 4,800 रुपये का कैशबैक मिल सकता है. बता दें कि इस कार्ड पर कैशबैक का फायदा कैशबैक पॉइंट के रूप में मिलता है, जिसे आप रिडीम कर बैंक अकाउंट में ले सकते हैं. 1 कैशबैक पॉइंट की वैल्यू 1 रुपये होती है. 

कैशबैक पाने के लिए ये शर्तें भी जान लें

इस डेबिट कार्ड पर कैशबैक पाने के लिए कुछ जरूरी शर्तें हैं. बैंक के मुताबिक, 400 रुपये से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर ही कैशबैक पॉइंट मिलते हैं. फ्यूल, बिजनेस सर्विस से जुड़े कुछ पेमेंट, ज्वेलरी आदि के लिए पैमेंट करने पर कैशबैक नहीं मिलता.

कैसे रिडीम कर सकते हैं कैशबैक पॉइंट?

कार्ड से मिले कैशबैक पॉइंट को एचडीएफसी बैंक की नेट बैंकिंग के जरिए रिडीम किया जा सकता है. कैशबैक पॉइंट को 400 के मल्टीपल में यानी आप 400 या 800 या 1200 या 1600 आदि में रिडीम करना होता है. अर्न किए गए कैशबैंक पॉइंट की वैलिडिटी एक साल है.

कितना है कार्ड का सालाना चार्ज?

एचडीएफसी बैंक मिलेनिया डेबिट कार्ड के लिए बैंक 500 रुपये सालाना फीस लेता है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cashback, Cashback Offer, HDFC Bank, Debit Card
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com