विज्ञापन
This Article is From Mar 13, 2022

सैटेलाइट इमेजरी में दिख रही यूक्रेन के मारियुपोल में अस्पतालों और घरों में युद्ध की तबाही, देखें तस्वीरें

यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने शनिवार को कहा कि उनके देश पर रूस ने हमला कर दिया था और रूसी सैनिकों ने मारियुपोल को घेर लिया था. हालांकि यह शहर अब भी यूक्रेन के नियंत्रण में है.  

सैटेलाइट इमेजरी में दिख रही यूक्रेन के मारियुपोल में अस्पतालों और घरों में युद्ध की तबाही, देखें तस्वीरें
मारियुपोल में इमारतों की पहले और बाद की तस्‍वीरें.

यूक्रेन की नई सैटेलाइट तस्‍वीरें सामने आई हैं, इन तस्‍वीरों में दक्षिणी शहर मारियुपोल में बुनियादी ढांचे और आवासीय भवनों को पहुंचा व्यापक नुकसान साफ नजर आ रहा है. 

हाई रेजोल्‍यूशन वाली तस्‍वीरों में काला सागर बंदरगाह शहर के पश्चिमी भाग में आग दिखाई दे रही है. यह तस्‍वीरें अमेरिका की एक निजी कंपनी मैक्सार टेक्नोलॉजीज ने शनिवार की सुबह ली हैं. इन तस्‍वीरों में दर्जनों ऊंची-ऊंची इमारतों को नुकसान पहुंचा नजर आ रहा है. 

u9i9ph98

पश्चिमी मारियुपोल में एक इंडस्ट्रियल एरिया में आग लगी है. 

यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने शनिवार को कहा कि उनके देश पर रूस ने हमला कर दिया था और रूसी सैनिकों ने मारियुपोल को घेर लिया था. हालांकि यह शहर अब भी यूक्रेन के नियंत्रण में है.  

fqjghh2o

मारियुपोल के एक अस्‍पताल की पहले और बाद की तस्‍वीरें, जिसे एक हवाई हमले में नुकसान हुआ है.  

डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स के अनुसार, मारियुपोल में स्थिति "खतरनाक" बनी हुई है, जिसमें न पानी है और न हीटिंग का इंतजाम. साथ ही खाद्य आपूर्ति भी घट रही है. मेडिकल चैरिटी के यूक्रेन ऑपरेशन का नेतृत्व करने वालों में से एक, स्टीफन कोर्निश ने एएफपी को बताया, "सैकड़ों हजारों लोग... सभी उद्देश्‍य और इरादे घिरे हुए हैं."

gcsd3g28मारियुपोल में जेलिंस्कोवो स्ट्रीट के एक हिस्से में इमारतों की पहले और बाद की तस्‍वीरें.   

स्‍थानीय प्रशासन ने शुक्रवार को कहा कि रूसी गोलाबारी और 12 दिनों की नाकेबंदी के परिणामस्वरूप मारियुपोल में कम से कम 1,582 नागरिक मारे गए हैं.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Russia Ukraine War, Mariupol Satellite Pics, Destruction Of Hospitals And Homes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com