समंदर किनारे छुट्टियां मनाने आए लोग मस्ती में डूबे हुए थे. कोई बच्चों के साथ पानी में खेल रहा था, तो कोई धूप सेंकते हुए आराम कर रहा था. बीच पर हंसी-ठिठोली का माहौल था, तभी आसमान से तेज रफ्तार में आता एक ड्रोन दिखाई दिया. कुछ ही सेकंड बाद जोरदार धमाका हुआ और पूरा इलाका चीख-पुकार से गूंज उठा. जिस जगह लोग सुकून और छुट्टियों का आनंद लेने पहुंचे थे, वहां अब युद्ध की आहट सुनाई देने लगी है. समंदर किनारे ड्रोन धमाके में 7 लोगों की मौत हो गई है. रूस-यूक्रेन जंग अब उन समुद्री किनारों तक पहुंच गई है, जहां लोग कुछ पल चैन से बिताने आते हैं.
रूस में क्या हुआ
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिणी रूस के एक भीड़-भाड़ वाले समुद्र बीच पर ड्रोन गिरने से तीन बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई. इस धमाके का सोशल मीडिया फुटेज भी सामने आया है जिसमें एक ड्रोन तेजी से नीचे आते हुए और फिर बीच पर आग के गोले में बदलते हुए देखा जा सकता है, जबकि किनारे और पानी में मौजूद पर्यटक यह सब देख रहे थे. बीबीसी ने इस वीडियो को वेरिफाई करने का दावा किया है. NDTV स्वतंत्र रूप से इस बात की पुष्टि नहीं कर सकता.
ATAQUE CON DRON DEJA VÍCTIMAS EN PLAYA DE RUSIA
— News On Demand (@OnDemand_News) August 3, 2026
🇺🇦🇷🇺| Un dron kamikaze ucraniano impactó una playa en Gelendzhik, en la costa rusa del mar Negro, provocando la muerte de al menos cuatro personas y dejando otras 13 heridas, de acuerdo con diversos reportes.… pic.twitter.com/qtHX3LqmBC
रिपोर्ट के अनुसार क्रास्नोडार क्षेत्र के गवर्नर वेनियामिन कोंद्रात्येव ने बताया कि घायलों की कुल संख्या 40 हो गई है और 17 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है. उन्होंने यूक्रेन पर आम नागरिकों पर जान-बूझकर हमला करने का आरोप लगाया.
यह दुर्घटना काला सागर के पास आर्खिपो-ओसिपोव्का गांव के पास एक समुद्र तट पर हुई. आर्खिपो-ओसिपोव्का के पर्यटकों और स्थानीय निवासियों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि ड्रोन हमले से पहले कोई सायरन नहीं बजा था. रिपोर्ट के अनुसार छुट्टियां मनाने आए एक व्यक्ति ने कहा, "हमने खुद को सन लाउंजर (धूप सेंकने वाली कुर्सियों) से ढका और यह नहीं देखा कि धमाका कहां हुआ." एक अन्य व्यक्ति ने कहा, "यह सब मेरे बच्चों के सामने हुआ. मेरा बच्चा सदमे में है."
बता दें कि पिछले एक साल में, यूक्रेन को रूस के अंदर दूर तक हमले करने में ज्यादा सफलता मिली है. यूक्रेन ने रूस के ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर और कमर्शियल गोदामों को निशाना बनाया है, जिनके बारे में उसका कहना है कि उनका इस्तेमाल सैन्य उद्देश्यों के लिए किया जाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं