रूस और यूक्रेन में जंग थमने का नाम नहीं ले रही है. रूस के ड्रोन अटैक के बाद अब यूक्रेन ने भी ड्रोन हमला किया है, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई है. यूक्रेन का ये ड्रोन अटैक रूस के तातारस्तान इलाके में हुआ है. इससे एक दिन पहले ही रूस ने यूक्रेन में कई इलाकों में ड्रोन हमले किए थे, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई थी और 90 से ज्यादा घायल हो गए थे.
जानकारी के मुताबिक, सोमवार को तातारस्तान इलाके में यूक्रेन के ड्रोन हमलों में मारे गए 13 लोगों में एक बच्चा भी शामिल है. रूसी अधिकारियों ने दावा किया है कि इस हमले में 39 लोग घायल हुए हैं.
ये हमला ऐसे समय हुआ है, जब यूक्रेन ने हाल ही में रूस के उन ठिकानों पर हमला तेज कर दिया है, जिसे लेकर उसका मानना है कि इससे रूस को मदद मिलती थी. रूसी अधिकारियों का दावा है कि जहां यूक्रेन ने ड्रोन अटैक किया है, वहां सिर्फ आम लोग रहते हैं.
‼️#BREAKING: Ukraine's Drone Attack on Tatarstan Kills 10, Injures 15
— APA News Agency (@APA_English) August 10, 2026
Ten people have been killed and another 15 injured as a result of #Ukraine's unmanned aerial vehicle (UAV) attack on Russia's Republic of #Tatarstan, APA reports, citing the Shot Telegram channel.
According… pic.twitter.com/6pITDnN54z
बीबीसी के मुताबिक, ये हमला तातारस्तान इलाके के निजनेकामस्क शहर में हुआ है. निजनेकामस्क के मेयर रादमीर बेलायेव ने हमले की पुष्टि की है और दुख जताया है.
निजनेकामस्क शहर यूक्रेन की सीमा से 1,100 किलोमीटर दूर है. रूस ने दावा किया है कि रूस के एयर डिफेंस सिस्टम ने 450 से ज्यादा यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए. यूक्रेन अब ड्रोन के जरिए रूस के काफी अंदर तक हमला कर रहा है.
वहीं, रूस भी लगातार यूक्रेन के शहरों और रिहायशी इलाकों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले कर रहा है. एक दिन पहले ही रूस ने यूक्रेन में कई जगहों पर ड्रोन हमले किए हैं, जिसमें 13 लोग मारे गए. इससे पहले पिछले हफ्ते भी यूक्रेन पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया था, जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं