विज्ञापन
This Article is From May 12, 2011

अमेरिका को लादेन को मारने का अधिकार था : रूस

रूस के विदेशमंत्री सर्गेई लोवरोव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार अमेरिका को लादेन को मारने का अधिकार था।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मॉस्को: रूस के विदेशमंत्री सर्गेई लोवरोव ने बुधवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार अमेरिका को अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन को मारने का अधिकार था। पाकिस्तान के एबटाबाद में अमेरिका के विशेष कमांडो दस्ते ने दो मई को एबटाबाद में लादेन को मार गिराया था। समाचार एजेंसी 'आरआईए नोवोस्ती' के मुताबिक लोवरोव ने एक समाचार पत्र को दिए साक्षात्कार में कहा, "हमारी स्थिति बेहद स्पष्ट है। 11 सितम्बर 2001 के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पारित किए गए प्रस्ताव के तहत अमेरिका को आत्मरक्षा के लिए कदम उठाने का अधिकार था।" 'आत्मरक्षा के अधिकार पर किसी तरह की बाधाएं लागू नहीं होतीं।' लोवरोव ने कहा कि अमेरिका को कार्रवाई के सम्बंध में ज्यादा जानकारियां उपलब्ध करानी चाहिए।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रूस, अमेरिका, लादेन, कानून
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com