विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Aug 07, 2011

लंदन में दंगे के दौरान लूटपाट और आगजनी

लंदन: हथियारों से लैस अधिकारियों की गोली से एक व्यक्ति की मौत के विरोध में दंगाइयों ने उत्तरी लंदन में जमकर उत्पात मचाया। दंगाइयों ने लूटपाट करने के साथ पुलिस वाहनों, एक बस और एक दुकान को आग के हवाले कर दिया। टोटेनहम में हाई रोड पर स्थित पुलिस थाने के बाहर सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को उत्पात मचाते हुए पुलिस वाहनों और दो मंजिला बस में आग लगा दी। दबाव में आए दंगा नियंत्रण अधिकारियों और अन्य अधिकारियों को सड़कों पर फिर से नियंत्रण हासिल करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। दंगाइयों ने हाई रोड पर दुकानों के शीशे तोड़कर इनमें लूटपाट की। मध्य लंदन हाल के महीनों में छात्रों और श्रम संगठनों के प्रदर्शन का गवाह बनता रहा है, लेकिन शनिवार की घटना काफी भयावह थी। गुरुवार को संभावित गोलीबारी के दौरान पुलिस की गोली लगने से कथित रूप से एक मिनीबस के यात्री की मौत हो गई थी। 29 वर्षीय मार्क डग्गन की मौके पर ही मौत हो गई थी। वह चार बच्चों का पिता था। इसी घटना को लेकर प्रदर्शन किया गया था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;