Gadar 2 Shows Historical Pictures of India Pakistan Partition: हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई सनी देओल की फिल्म गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म में भारत-पाक के बंटवारे को दिखाया गया है. पर्दे पर तो भारत-पाक के बंटवारे को खूबसूरती से उतारा गया, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब असल में भारत और पाकिस्तान का विभाजन हुआ, उस समय यह मंजर खूबसूरत नहीं था. जी हां, आपके लिए आज की इस पोस्ट में हम भारत-पाक के बंटवारे के समय की कुछ रियल फोटोज लेकर आए हैं. इन तस्वीरों को देखकर यकीनन आपका दिल दहल जाएगा.

14 अगस्त, 1947 एक ऐसी तारीख है, जिसे देशवासी आज तक नहीं भुला पाए. इस दिन भारत के दो टुकड़े हो गए थे. 14 अगस्त, 1947 को पाकिस्तान और 15 अगस्त, 1947 को भारत दो अलग राष्ट्र घोषित कर दिए गए थे.
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश

गदर 2 में बंटवारे के समय बहुत मार-धाड़ दिखाया गया है, तो बता दें जब असल में बंटवारा हुआ तब लोगों के चेहरे पर मायूसी थी. कहने को तो सिर्फ दो मुल्क अलग हो रहे थे, लेकिन उस दौर में काफी कुछ बदल रहा था.

भारत पाक के बंटवारे के साथ-साथ देश का भूगोल, समाज और संस्कृति कई हिस्सों में बंट गई. इसी वजह से पाकिस्तान में 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है. यह बेहद दर्दनाक दौर था जब लोग अपना बसा बसाया घर, संपत्ति और मुल्क रातोंरात छोड़कर जा रहे थे.

आजादी से पहले ही देश के मुसलमानों की माग थी कि उनका अपना एक अलग मुल्क हो. उनकी इस मांग का नेतृत्व मुस्लिम लीग के मोहम्मद अली जिन्ना कर रहे थे. जिन्ना की जिद्द ऐसी रही कि आजतक हिंदू-मुस्लिम के बीच की खाई पूरी तरह से भर नहीं पाई है. उस वक्त 40 करोड़ देश की आबादी में करीब एक चौथाई मुस्लिम थे.

तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि लोग किस तरह खचाखच ट्रेन में भरे हुए हैं. लोग अपनी पोटली अपने सिर और हाथ में पकड़कर चल रहे हैं. बंटवारे के समय हुए दंगे में कई लोगों की जान गई थी. लोग उस समय एक-दूसरे के दुश्मन बन गए थे.

इस दौरान सबसे ज्यादा दर्द महिलाओं के हिस्से आया था. उनके साथ गलत व्यवहार और बदसलूकी हुई. इस तरह से गदर 2 में भारत-पाक के दर्दनाक बंटवारे को तो बखूबी दिखाया गया है, लेकिन इस दौरान का असली खौफनाक मंजर शायद ही आपने देखा होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं