विज्ञापन
This Article is From Aug 29, 2019

गुस्साए गैंडे ने अपने सिर से यूं पलटी कार की उड़ गए परखच्चे...अदंर मौजूद था ड्राइवर, Video Viral

गैंडे ने गाड़ी को एक या दो बार नहीं बल्कि तीन बार ऐसा पटला कि उसके परखच्चे उड़ गए. इस वीडियो को देख हर कोई हैरान है.

Also Read in
गुस्साए गैंडे ने अपने सिर से यूं पलटी कार की उड़ गए परखच्चे...अदंर मौजूद था ड्राइवर, Video Viral
जर्मनी:

जानवरों को जब गुस्सा आता है, तो उन्हें शांत करना आसान नहीं. वो या तो एक-दूसरे को नुकसान पहुंचाने तक लड़ते रहते हैं या फिर सामने कुछ भी आए, उसे नष्ट कर देते हैं. सोशल मीडिया पर ऐसे ही गुस्सैल गैंडे का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक गैंडा इतना गुस्से में है कि उसने सामने खड़ी गाड़ी को भी नहीं बक्शा. हैरानी की बात ये है कि इस गाड़ी में ड्राइवर मौजूद था। इस गैंडे ने गाड़ी को एक या दो बार नहीं बल्कि तीन बार ऐसा पटला कि उसके परखच्चे उड़ गए. इस वीडियो को देख हर कोई हैरान है.


ये वीडियो जर्मनी के सेरेनगेटी सफारी पार्क (Serengeti safari park) का है. जर्मन न्यूज़ आउटलेट बिल्ड के मुताबिक 30 साल के इस गैंडे का नाम है कुसिनी, जो जानवरों की रखवाली करने वाले की कार को कुचल देता है. शख्स की जान बच जाती है उसे मामूली चोटें ही आती हैं.

पाकिस्तान में मक्खियों का आतंक, विधानसभा में मांगी जा रही है विशेष दुआएं...हुआ ऐसा हाल

इस वीडियो को पार्क में घूमने आए इगोर पेट्रो ने शूट किया, जो जीप में बैठ पार्क में बाकि विज़िटर्स के साथ घूम रहा था. 

वहीं, पार्क मैनेजर का कहना है कि अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि कुसिनी ने ऐसा क्यों किया. ये इस पार्क में 18 महीने से रह रहा है और इससे पहले ऐसा कभी कुछ नहीं हुआ. साथ में यह बताया कि जिस शख्स पर इस गैंडे ने अटैक किया उसको लेकर भी अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है वो भी अच्छे से अपनी ड्यूटी कर रहा है. वह जल्द ही काम पर वापस लौटेगा.  

पाकिस्तानी पीएम के सचिवालय की बत्ती हो सकती है गुल, बिजली विभाग ने भेजा 41 लाख का नोटिस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rhino Attacks Car, Rhino, Rhino Attacks Car Video, Shocking Video, Rhinoceros
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com