विज्ञापन

पोहा खाने के शौकीन एक बार जरूर देख लें ये VIDEO, चेंज करवा देगा मेन्यू

सुबह की चाय के साथ गरमा गरम पोहा...लेकिन जरा ठहरिए. एक वायरल वीडियो ने लोगों की भूख ही उड़ा दी. ऐसा मंजर सामने आया कि सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया. आखिर पैकिंग में क्या था ऐसा?

पोहा खाने के शौकीन एक बार जरूर देख लें ये VIDEO, चेंज करवा देगा मेन्यू
नाश्ते में खाना पसंद है पोहा? पोहे की पैकिंग VIDEO ने मचाया बवाल

Poha packing viral video: सोशल मीडिया पर इन दिनों पोहे की पैकिंग से जुड़ा एक वीडियो तेजी से फैल रहा है. क्लिप में देखा जा सकता है कि, खुले में ढेर सारा पोहा रखा है और दो लोग वहीं बैठकर उसे पैकेट में भर रहे हैं. एक व्यक्ति पोहा डालता है, दूसरा वजन कर पैक करता है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल है सफाई का. वीडियो में नजर आता है कि लोग उसी पोहे के ढेर पर बैठे हैं और वहीं से उठाकर पैकिंग कर रहे हैं. न ग्लव्स, न कवर, न साफ जगह.

ये भी पढ़ें:-VIDEO: बच्चे के कान में था दर्द, मशीन से चेक किया...तो चौंक उठे डॉक्टर

सफाई पर उठे सवाल (Poha Packing Video,)

यह वीडियो X पर @byomkesbakshy अकाउंट से शेयर किया गया. कैप्शन में लिखा गया, पोहा खाना भी बंद करना पड़ेगा. हजारों लोग इसे देख चुके हैं और कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, कुछ खाने लायक नहीं बचा. दूसरे ने कहा, हद हो गई. वहीं एक शख्स ने भारत की फूड सेफ्टी अथॉरिटी Food Safety and Standards Authority of India को टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की. 

पोहा पैकिंग वीडियो (unhygienic food video India)

भारत में पैक्ड फूड पर भरोसा आम बात है. लोग समझते हैं कि पैकिंग का मतलब साफ सुथरी प्रक्रिया, लेकिन ऐसे वीडियो उपभोक्ताओं की सेहत को लेकर फिक्र बढ़ा देते हैं. खाने की चीजों में हाइजीन सिर्फ नियम नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है. अगर वीडियो सही है, तो यह फूड सेफ्टी मानकों पर गंभीर सवाल खड़ा करता है. वायरल क्लिप ने ये बताया है कि एक बार खाने पीने के मामले में लापरवाही भारी पड़ सकती है. जरूरत है जागरूकता और सख्त निगरानी की, ताकि लोगों की सेहत महफूज रह सके.

ये भी पढ़ें:-दुल्हन पर फूलों की जगह हुई पैसों की भयंकर बारिश, ससुराल वालों ने बहूरानी पर उड़ाए 8.5 करोड़ के नोट

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Poha Packing Video, Viral Video, Shocking Footage, Poha Packing Viral Video, Unhygienic Food Video India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com