पीएम नरेंद्र मोदी दो दिन के दौरे पर फ्रांस की राजधानी पेरिस में हैं. पीएम मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ AI समिट (India In France AI Summit) में आज हिस्सा लेने वाले हैं. इस समिट को एआई (PM Modi In France AI Summit) का महाकुंभ माना जा रहा है. क्यों कि अमेरिका और चीन समेत दुनियाभर के 90 प्रमुख देशों के प्रतिनिधि इस समिट में हिस्सा लेने पहुंच रहे हैं. AI समिट की सहअध्यक्षता भारत करने जा रहा है. इससे AI सम्मेलन में भारत की अहमियत को आसानी से समझा जा सकता है.
ये भी पढ़ें- फ्रांस में आज AI समिट में शामिल होंगे पीएम मोदी, जानें दोनों देशों में किस एजेंडे पर होगी बात | LIVE Updates
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
अमेरिका और चीन के बीच इन दिनों एआई को लेकर छिड़े युद्ध जैसी स्थिति के बीच फ्रांस में होने वाले AI सम्मेलन में भारत की भूमिका बहुत ही अहम मानी जा रही है. सबकी नजरें भारत पर हैं. सवाल ये है कि ऐसा क्यों. पूरी दुनिया की निगाहें भारत पर क्यों हैं. इंडिया का AI प्लान आखिर है क्या यहां समझिए. जिस एआई को लेकर लोगों के मन में जो डर था, उसे पीएम मोदी ने बहुत ही आसान शब्दों में बिलगेट्स तक को समझा दिया था. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आज के समय में किसी भी देश की बड़ी जरूरत बन गया है.

(फ्रांस के राष्ट्रपति मैंक्रों और पीएम मोदी)
क्या है इंडिया का AI प्लान?
- करीब 70% कंपनियां अपनी तकनीकी जरूरतों को AI से जोड़ रही हैं
- अगले 2 साल में यानी 2027 तक 44 हजार करोड़ रु. खर्च होंगे
- अगले 2 साल में AI, जनरेटिव AI और एनालिटिक्स में 1.2 लाख नौकरियां पैदा होंगी
- बजट में मिशन AI के लिए 500 करोड़ रुपये अलॉट किए गए हैं
- देश में 3 AI एक्सीलेंस सेंटर बनाने पर काम शुरू हो चुका है

फ्रांस में हो रहा AI समिट क्यों अहम है?
- पूरी दुनिया का इस वक्त AI तकनीक पर जोर
- भारत में भी AI का तेज गति से विस्तार हो रहा है
- अमेरिका, चीन, ब्रिटेन के साथ भारत मिशन AI का नेतृत्व कर रहा है
- बढ़ते इस्तेमाल के साथ AI का खतरा भी बढ़ रहा है
- AI के क्षेत्र में सभी देशों के बीच आगे निकलने की होड़ लगी है
- भारत को भी बेहतर से बेहतर AI तकनीक की जरूरत
- वैश्विक स्तर पर AI के विकास को समझकर आगे बढ़ना जरूरी

भारत के लिए AI समिट के मायने क्या?
भारत पेरिस में AI के मामले में बड़ी भूमिका निभा रहा है. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भारत को वह अहम देश माना है, जो एआई के विकास और उसके दुरुपयोग पर रोक में सार्थक भूमिका निभा सकता है. सम्मेलन में पीएम मोदी की मौजूदगी से भारत की तकनीकी ताकत को ग्लोबल फोरम पर उभरने का भी मौका मिलेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं