विज्ञापन

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी ने फिर पकड़ी रफ्तार, एक झटके में 3,400 रुपये तक बढ़ गए दाम, जानें ताजा भाव

Gold, silver prices today, 23 November: पिछले हफ्ते की भारी गिरावट के बाद आज 23 नवंबर को MCX और बड़े शहरों में सोने-चांदी के भाव में जोरदार उछाल आया है. जानें दिल्ली-मुंबई समेत बाकी शहरों के ताजा रेट और रिकॉर्ड हाई से अभी कितना सस्ता है सोना-चांदी.

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी ने फिर पकड़ी रफ्तार, एक झटके में 3,400 रुपये तक बढ़ गए दाम, जानें ताजा भाव
Gold silver price in india: पिछले हफ्ते के क्रैश के बाद आज सोने-चांदी में जोरदार उछाल
NDTV इंडिया

Gold-Silver Price Today 23 Nov 2026: पिछले हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट के बाद अब दोनों ने फिर रफ्तार पकड़ ली है. एक तरह जहां शादी सीजन से पहले रेट घटने के बाद सोने-चांदी की खरीदारी करने वाले लोग ये उम्मीद कर रहे थे कि सोना-चांदी और सस्ता हो सकता है. लेकिन आज सुबह मार्केट खुलते है सोने-चांदी ने सबको चौंका दिया. आज यानी सोमवार, 23 नवंबर को MCX पर सोने और चांदी के भाव में जोरदार तेजी देखने को मिली. सोना 2,915 रुपये यानी 2.39% चढ़कर 1,24,693 रुपये पर पहुंच गया. वहीं, चांदी की कीमत 3,403 रुपये यानी 2.30% बढ़कर 1,51,216 रुपये हो गई.

पिछले हफ्ते सोना-चांदी हुआ क्रैश

इससे पहले पिछले हफ्ते सोने-चांदी में भारी गिरावट (Gold Silver Price Crash) देखने को मिली थी. सोने की कीमत में 9% की गिरावट आई, जो आठ महीने की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट थी. वहीं, चांदी भी एक हफ्ते में 15% टूट गई थी. सोना और चांदी सितंबर 2025 के बाद अपने सबसे निचले स्तर तक पहुंच गए थे. अब अमेरिकी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीद कम होने और सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त रिकवरी आई है.

देशे के बड़े शहरों में सोने-चांदी के भाव

23 नवंबर को चेन्नई में 24 कैरेट सोना सबसे महंगा 1,22,670 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,49,780 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई. दिल्ली में दोनों के भाव सबसे कम रहे. अगर आप खरीदारी करने जा रहे हैं तो जान लीजिए आज देश के अलग-अलग शहरों में 22 कैरेट और  24 कैरेट सोना कितने का मिल रहा है और चांदी किस भाव पर बिक रही है.

  • दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,24,320 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,13,960 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर मिल रहा है, जबकि चांदी 1,51,550 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है.
  • मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,24,540 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 1,14,162 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है, वहीं चांदी 1,51,820 रुपये प्रति किलो बिक रही है.
  • बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 1,24,670 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,14,281 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है, जबकि एक किलो चांदी के लिए 1,51,690 रुपये चुकाने होंगे.
  • कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का रेट 1,24,410 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 1,14,043 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है, वहीं चांदी की कीमत 1,51,370 रुपये प्रति किलो है.
  • हैदराबाद में 24 कैरेट सोना 1,24,770 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,14,373 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है, जबकि चांदी का भाव 1,51,810 रुपये प्रति किलो बना हुआ है.
  • चेन्नई में आज 24 कैरेट सोना सबसे महंगा 1,24,930 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,14,519 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है, वहीं चांदी भी उछलकर 1,52,020 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है.

रिकॉर्ड हाई से कितना सस्ता है गोल्ड-सिल्वर?

चांदी अपने करीब 4.10-4.12 लाख रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर से 50% से ज्यादा टूट चुकी है. फिलहाल इसका भाव 1.50-1.52 लाख रुपये के आसपास है. इसी तरह सोना भी अपने 1.75-1.80 लाख रुपये के ऊंचे स्तर से गिरकर 1.24-1.25 लाख रुपये के करीब आ गया है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी सोना-चांदी उछले

ब्लूमबर्ग के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार सुबह स्पॉट गोल्ड 1.1% बढ़कर 3,578.24 डॉलर प्रति औंस और चांदी 2.6% चढ़कर 42.21 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. 

सोने की खरीद पर पीएम मोदी की अपील का असर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 मई को लोगों से एक साल तक गैर-जरूरी सोने की खरीदारी से बचने की अपील की थी. इसका मकसद पश्चिम एशिया में संघर्ष के बीच विदेशी मुद्रा बचाना था. 28 जून को 'मन की बात' में उन्होंने बताया था कि कुछ परिवारों ने शादी के लिए जरूरत पड़ने पर पुराना सोना रीसाइकिल कर नई ज्वेलरी बनवाने की बात कही है.

वहीं, अप्रैल-अक्टूबर 2026 के दौरान भारत का सोना आयात बिल सालाना आधार पर 39.90% घटकर 24.78 अरब डॉलर रह गया, जो पिछले साल इसी अवधि में 41.24 अरब डॉलर था. अक्टूबर में सोने का आयात मूल्य 62.57% गिरकर 5.51 अरब डॉलर रहा.

यह भी पढ़ें | PM मोदी की अपील का दिखने लगा असर: 7 महीने में गोल्ड इंपोर्ट बिल में 40% की बड़ी गिरावट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gold Silver Price In India, Gold Silver Price Today, Gold Silver Rate Today, Gold Silver Today Price, Gold Silver Price Crash
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com