विज्ञापन

26.99 KM का माइलेज, सनरूफ, कीमत मात्र 5.74 लाख से शुरू, 5 स्टार सेफ्टी वाली बजट SUVs

अगर आप अपने परिवार की सुरक्षा से समझौता नहीं करना चाहते हैं तो 8 लाख रुपये से कम की शुरुआती कीमत में भी आपको दमदार कार के ऑप्शन्स मिल जाते हैं. आइए, आपको यहां पर पूरी लिस्ट बताते हैं.

26.99 KM का माइलेज, सनरूफ, कीमत मात्र 5.74 लाख से शुरू, 5 स्टार सेफ्टी वाली बजट SUVs
Mahindra XUV 3XO
Mahindra

आज के समय में जब भी कोई नई गाड़ी खरीदने की बात आती है, तो भारतीय ग्राहकों के लिए सेफ्टी सबसे पहली प्राथमिकता बन चुकी है. अब लोग केवल अच्छे माइलेज या लुक के पीछे नहीं भागते, बल्कि ये भी देखते हैं कि क्रैश टेस्ट में गाड़ी को कितनी रेटिंग मिली है. अगर आपका बजट भी थोड़ा टाइट है और आप 8 लाख रुपये से कम के बजट में अपने परिवार के लिए मजबूत और सुरक्षित गाड़ी ढूंढ रहे हैं, तो आपके लिए भारतीय बाजार में कई बेहतरीन ऑप्शन मौजूद हैं.  इनमें आपको जबरदस्त फीचर्स भी मिलते हैं.

Tata Punch

इस लिस्ट को Tata Punch के साथ शुरू करते हैं. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत मात्र 5,74,990 रुपये है. ये भारत की सबसे सस्ती 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली SUV है. इसका मस्कुलर और बॉक्सी डिजाइन, बोल्ड ग्रिल, स्प्लिट LED हेडलाइट्स और 193 mm का ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस इसे एक दमदार रोड प्रेजेंस देते हैं. इसके केबिन को काफी शानदार बनाया गया है, जहां डुअल टोन इंटीरियर, 10.25-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस चार्जिंग, सनरूफ और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं.

सुरक्षा के लिए इसे BNCAP टेस्ट में 5-स्टार मिले हैं. इसके सभी वेरिएंट्स में छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल असिस्ट और पार्किंग के लिए 360-डिग्री कैमरा जैसे धांसू फीचर्स दिए गए हैं. इसमें 1.2-लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, टर्बो-पेट्रोल और बेहद किफायती CNG इंजन ऑप्शन्स मिलते हैं. माइलेज की बात करें तो ये पेट्रोल पर लगभग 20 km/l और CNG मोड में 26.99 km/kg तक का शानदार माइलेज देती है.

Skoda Kylaq

Latest and Breaking News on NDTV

SUV Skoda Kylaq भारतीय बाजार में मात्र 7.59 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर उपलब्ध है. सुरक्षा के मामले में इस कार ने भी भारत NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार की रेटिंग हासिल की है. इसके सभी वेरिएंट्स में छह एयरबैग, ESC, Hill Hold Control और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) स्टैंडर्ड तौर पर दिए गए हैं. इस SUV में 1.0-litre का TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन लगा है जो 115 PS की पावर और 178 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. ये कार 19.05 से 19.31 km/l तक का शानदार माइलेज देने का दावा करती है, जो इसकी दमदार परफॉर्मेंस के हिसाब से बहुत बढ़िया है.

इसका सॉलिड यूरोपियन डिजाइन, स्कोडा की सिग्नेचर ग्रिल, स्प्लिट एलईडी हेडलाइट्स और 446 लीटर का बूट स्पेस इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बेहद प्रैक्टिकल बनाते हैं. कार के अंदर 10.1-इंच टच स्क्रीन, 8-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, सनरूफ, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और बिजली से एडजस्ट होने वाली वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें दी गई हैं.

Mahindra XUV 3XO

इस लिस्ट में महिंद्रा की बेहद पॉपुलर SUV Mahindra XUV 3XO आती है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7,79,000 रुपये है. इसका बोल्ड फ्रंट लुक, सी-शेप वाली एलईडी डीआरएल, कनेक्टेड एलईडी टेल लाइट्स और चौड़ी बॉडी इसे सड़क पर एक स्पोर्टी लुक देते हैं. इसमें इंजन के भी कई ऑप्शन मिलते हैं, जिनमें 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल, 1.2-लीटर TGDi पेट्रोल, 1.5-लीटर डीजल और टर्बो-CNG शामिल हैं. ये कार पेट्रोल पर 20.1 km/l, डीजल पर 21.2 km/l और CNG वेरिएंट में 24.7 km/kg तक का माइलेज देती है. 

सुरक्षा के लिए XUV 3XO को भी भारत एनसीएपी की तरफ से 5-स्टार रेटिंग मिली है. इसमें छह स्टैंडर्ड एयरबैग्स के साथ-साथ 360-degree camera और एडवांस Level 2 ADAS जैसी बेहद सुरक्षित तकनीकें दी गई हैं.इसके केबिन में डुअल 10.25-इंच की बड़ी स्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और प्रीमियम Harman Kardon का साउंड सिस्टम जैसे सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स दिए गए हैं.

Tata Nexon

Tata Nexon की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7,39,990 रुपये रखी गई है. सुरक्षा के मामले में नेक्सॉन ने ग्लोबल एनसीएपी और भारत एनसीएपी दोनों ही क्रैश टेस्ट में 5-स्टार हासिल किए हैं. इसमें सुरक्षा के लिए छह एयरबैग, ESC और इसके टॉप वेरिएंट्स में Level 2 ADAS सेफ्टी सुइट दिया गया है. इसका कूपे से इंस्पायर्ड एयरोडायनेमिक डिजाइन, सीक्वेंशियल एलईडी डीआरएल, कनेक्टेड टेल लाइट्स और 208 mm का जबर्दस्त ग्राउंड क्लीयरेंस इसे भीड़ से बिल्कुल अलग बनाते हैं.

इसके प्रीमियम केबिन में 12.3-इंच की बड़ी टचस्क्रीन, 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, सनरूफ, गर्मियों के लिए वेंटिलेटेड सीटें और JBL का प्रीमियम साउंड सिस्टम मिलता है. ये SUV 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल, 1.5-लीटर डीजल और टर्बो-CNG इंजनों के साथ आती है, जो पेट्रोल पर 17.44 km/l और डीजल पर 24.08 km/l तक का धांसू माइलेज देने में कैपेबल हैं.

यह भी पढ़ें | सस्ती 3 सीटर कार, कीमत 3.25 लाख से शुरू, सोलर से भी होती है चार्ज, बाइक के खर्च में घूमें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Car, Tata Nexon, Tata Punch, SUV
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com