विज्ञापन

'मुझे दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका गया'... CJP प्रवक्ता सौरव दास का दावा, ऑक्सफोर्ड में देना था लेक्चर

CJP प्रवक्ता सौरव दास ने दावा किया है कि उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर रोक लिया गया. दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि वह ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में लेक्चर देने के लिए लंदन जा रहे थे.

'मुझे दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका गया'... CJP प्रवक्ता सौरव दास का दावा, ऑक्सफोर्ड में देना था लेक्चर
CJP प्रवक्ता सौरव दास (फाइल फोटो)
IANS

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने एक्स पर कहा कि उन्हें सरकार द्वारा दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका गया है. दास ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में लेक्चर देने के लिए लंदन जा रहे थे. हालांकि सरकार या एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

सीजेपी ने भी अपने ऑफिशियल अकाउंट से भी इसकी जानकारी दी. सीजेपी ने लिखा, सौरव दास को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने 'ऑक्सफोर्ड यूनियन' में अपनी बात रखने के लिए आमंत्रित किया था, उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर रोक दिया गया है. यह सरकार शिक्षित आवाजों से इतनी डरी हुई है कि अब वह उन लोगों को भी रोकने पर उतर आई है, जो भारत की आवाज को दुनिया तक पहुंचाते हैं.

वहीं सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने भी इस मामले को लेकर सरकार पर निशाना साधा. दीपके ने एक्स पर लिखा, 'सौरव को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में एक कॉन्फ्रेंस में बोलने के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन ऐसा लगता है कि सत्ता में बैठे लोगों को इस बात से जलन हो रही है कि सौरव को ऑक्सफोर्ड से न्योता मिला है. 

यह भी पढ़ें | 'कॉकरोच क्लब' में तैयार होगी युवाओं की नई सोच... सौरव दास ने बताया कैसा होगा यह मंच

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saurav Das, Saurav Das And Ranka, Saurav Das CJP, Saurav Das Instagram, Saurav Das News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com