प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन दिवसीय यात्रा पर सोमवार को फ्रांस (PM Modi France Visit) पहुंचे, जहां वह फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ ‘एआई एक्शन समिट' (AI Action Summit) की सह-अध्यक्षता करेंगे और उनके साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. पीएम मोदी ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में, अपने आगमन की तस्वीरें पोस्ट करते हुए कहा, ‘‘थोड़ी देर पहले पेरिस (Paris) पहुंचा हूं. यहां विभिन्न कार्यक्रमों की प्रतीक्षा कर रहा हूं, जो एआई, प्रौद्योगिकी और नवाचार जैसे भविष्य के क्षेत्रों पर केंद्रित होंगे.''

ये भी पढ़ें : हाथ मिलाया... गले लगाया: पेरिस के एलिसी पैलेस में मैक्रों ने किया पीएम मोदी का शानदार स्वागत
पीएम मोदी का फ्रांस में जोरदार स्वागत
प्रधानमंत्री के होटल पहुंचने पर भारतीय समुदाय ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. प्रधानमंत्री मोदी ने पोस्ट में कहा, ‘‘पेरिस में एक यादगार स्वागत! ठंड के मौसम के बावजूद भारतीय समुदाय ने आज शाम अपना स्नेह दिखाया. हम अपने प्रवासी समुदाय के प्रति आभारी हैं और उनकी उपलब्धियों पर गर्व करते हैं!'' विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पेरिस पहुंच गए हैं, जहां उनका विशेष स्वागत किया गया. फ्रांस के सशस्त्र बल मंत्री सेबलेकोर्नू ने हवाई अड्डे पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.''
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज

एलिसी पैलेस में आयोजित डिनर में शामिल हुए पीएम मोदी
सशस्त्र बलों के मंत्री ने भी ‘एक्स' पर पोस्ट कर मोदी का फ्रांस में स्वागत किया. स्थानीय समयानुसार शाम को मोदी, राष्ट्रपति मैक्रों द्वारा शासनाध्यक्षों और राष्ट्राध्यक्षों के सम्मान में एलिसी पैलेस में आयोजित डिनर में शामिल हुए. डिनर में प्रौद्योगिकी क्षेत्र के सीईओ और शिखर सम्मेलन में आमंत्रित कई अन्य विशिष्ट व्यक्तियों के भी शामिल हुए. मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति मैक्रों के साथ ‘एआई एक्शन समिट' की सह-अध्यक्षता करेंगे.
पीएम मोदी ने फ्रांस के लिए रवाना होने से पहले अपने वक्तव्य में कहा, ‘‘मैं एआई एक्शन समिट की सह-अध्यक्षता करने के लिए उत्सुक हूं, जो विश्व के नेताओं और वैश्विक प्रौद्योगिकी सीईओ का सम्मेलन है, जहां हम समावेशी, सुरक्षित और भरोसेमंद तरीके से नवाचार और व्यापक सार्वजनिक कल्याण के लिए एआई प्रौद्योगिकी के प्रति सहयोगात्मक दृष्टिकोण पर विचार साझा करेंगे.''

मजारगुएज युद्ध स्मारक जाएंगे पीएम मोदी
मोदी और मैक्रों प्रतिनिधिमंडल स्तर पर भी बातचीत करेंगे तथा भारत-फ्रांस सीईओ मंच को संबोधित करेंगे. बुधवार को, दोनों नेता प्रथम विश्व युद्ध में बलिदान देने वाले भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए मजारगुएज युद्ध स्मारक का दौरा करेंगे. वह मार्सिले में भारत के नये महावाणिज्य दूतावास का उद्घाटन करेंगे. मोदी और मैक्रों कैडारैचे का दौरा करेंगे, जो एक उच्च-विज्ञान परियोजना, अंतरराष्ट्रीय थर्मोन्यूक्लियर प्रायोगिक रिएक्टर (आईटीईआर) का स्थल है.'

छठी फ्रांस यात्रा पर पीएम मोदी
अधिकारियों के अनुसार, यह मोदी की फ्रांस की छठी यात्रा है. मोदी दो देशों के अपने दौरे के दूसरे चरण में फ्रांस से अमेरिका जाएंगे. फ्रांस व अमेरिका भारत के दो सबसे अहम रणनीतिक साझीदार हैं. बहुत कम होता है कि भारतीय पीएम एक साथ इन दोनों देशों की यात्रा पर गए हों. पीएम नरेन्द्र मोदी सोमवार को इन दोनों देशों की यात्रा के पहले चरण में पेरिस पहुंचे. जहां पीएम मोदी मंगलवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के साथ एआइ एक्शन समिति की तीसरी बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे.

ये भी पढ़ें : 'आप सा ना कोई हुआ और ना होगा...', पेरिस में पीएम मोदी से मिलते ही बोले बुजुर्ग सिख, भारतीय समुदाय ने किया जोरदार स्वागत
मोदी और मैक्रों के बीच किन मुद्दों पर होगी बात
इसके बाद मोदी व मैक्रों के बीच द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत होगी, जिसमें कुछ अहम समझौतों को अंतिम रूप दिया जाएगा. दोनों नेताओं के बीच फ्रांस से नए फाइटर जेट की खरीद व फ्रांस के सहयोग से भारत में छोटे परमाणु ऊर्जा रिएक्टर लगाने को लेकर वार्ता काफी अहम मानी जा रही है. राष्ट्रपति मैक्रों के साथ वर्ष 2047 के लिए भारत-फ्रांस की रणनीतिक साझीदारी के रोडमैप पर बात करने का अवसर मिलेगा. पीएम मोदी फ्रांस के ऐतिहासिक शहर मार्शेले का दौरा भी करेंगे, जहां भारत के पहले कंसुलेट का उद्घाटन किया जाएगा.'

राफेल और स्कोर्पियन पनडुब्बी की डील पर चर्चा
पेरिस में सोमवार को हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगवानी फ्रांस के सशस्त्र बल मंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू ने की. मोदी व मैक्रों के बीच रक्षा सहयोग अहम मुद्दा होगा. राफेल के नए बेड़े की खरीद और स्कोर्पियन पनडुब्बी भारत में बनाने के प्रोजेक्ट पी - 75 को लेकर बातचीत होगी. साथ ही अगली जेनरेशन के फाइटर जेट में प्रयोग होने वाले इंजन के निर्माण को लेकर दोनों देशों में बातचीत होने की संभावना है. इसके अलावा दोनों नेता भारत व फ्रांस की तीसरे देशों के साथ त्रिपक्षीय सहयोग समझौतों की भी समीक्षा करेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं