विज्ञापन

5 छात्राओं को लेकर राजगीर पहुंचा शिक्षक, वीडियो वायरल होते ही ग्रामीणों ने स्कूल में कर दी सरेआम पिटाई

गोपालगंज में 11वीं की छात्राओं को बिना अनुमति राजगीर घुमाने ले जाने का मामला सामने आया है. वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक की सरेआम पिटाई कर दी.

5 छात्राओं को लेकर राजगीर पहुंचा शिक्षक, वीडियो वायरल होते ही ग्रामीणों ने स्कूल में कर दी सरेआम पिटाई
शिक्षक को गिरफ्तार भी कर लिया गया है.
NDTV
गोपालगंज:

गोपालगंज में स्कूल की छात्राओं को बिना विभागीय अनुमति घूमने ले जाना दो शिक्षकों को महंगा पड़ गया है. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वृंदावन मौजे के प्रधानाध्यापक कृष्ण भगवान यादव और शिक्षक एहसान अख्तर को शिक्षा विभाग ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

मामला पांच छात्र-छात्राओं को राजगीर घुमाने ले जाने से जुड़ा है. इसको लेकर वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों ने विद्यालय परिसर में जमकर हंगामा किया था. शिक्षकों के साथ मारपीट किए जाने की भी बात सामने आई थी. अब इस पूरे मामले में जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वृंदावन मौजे के एक शिक्षक द्वारा पांच छात्र-छात्राओं को बिना किसी विभागीय अनुमति के राजगीर घुमाने ले जाने का मामला सामने आया था. इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया.

मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों ने विद्यालय परिसर में पहुंचकर जमकर हंगामा किया. इस दौरान शिक्षकों के साथ मारपीट किए जाने की भी सूचना सामने आई थी. घटना के बाद विद्यालय परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

डीएम के आदेश पर सस्पेंड

वहीं, मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र पाण्डेय ने प्रधानाध्यापक कृष्ण भगवान यादव और शिक्षक एहसान अख्तर को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया है. दोनों शिक्षकों पर बिना अनुमति छात्र-छात्राओं को बाहर ले जाने के मामले में विभागीय कार्रवाई की गई है.

डीएम ने क्या कहा?

डीएम सौरभ समीर ने बताया कि एक शिक्षक द्वारा कुछ बालिकाओं को बिना किसी अनुमति के राजगीर ले जाने की सूचना मिली थी. इसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित शिक्षक और विद्यालय के प्रधानाध्यापक दोनों को निलंबित कर दिया गया है. 

उन्होंने कहा कि इस मामले में विधिक कार्रवाई भी की जाएगी. वहीं, ग्रामीणों द्वारा लगाए गए अन्य आरोपों को लेकर पुलिस जांच कर रही है.

फिलहाल, शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई के बाद विद्यालय में मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. अब देखना होगा कि पुलिस की जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और पूरे मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gopalganj, Gopalganj News, Gopalganj Bihar News, Bihar News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com