विज्ञापन
This Article is From Aug 30, 2019

पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने श्रीलंका, न्यूजीलैंड और अजरबेजान के सामने कश्मीर मुद्दा उठाया

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने श्रीलंका, न्यूजीलैंड और अजरबेजान के अपने समकक्षों के साथ गुरुवार को टेलीफोन पर बातचीत की और उनके साथ कश्मीर मुद्दे पर चर्चा की

पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने श्रीलंका, न्यूजीलैंड और अजरबेजान के सामने कश्मीर मुद्दा उठाया
पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने कई देशों के सामने उठाया कश्मीर का मुद्दा
इस्लामाबाद:

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने श्रीलंका, न्यूजीलैंड और अजरबेजान के अपने समकक्षों के साथ गुरुवार को टेलीफोन पर बातचीत की और उनके साथ कश्मीर मुद्दे पर चर्चा की. विदेश मंत्रालय ने कहा कि कुरैशी ने कहा कि कश्मीर में भारत द्वारा उठाए गए कदम क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं. इस बीच, पाकिस्तानी सेना की मीडिया इकाई ने भारत के साथ तनाव के बीच नियंत्रण रेखा पर विदेशी मीडिया के दौरे की बृहस्पतिवार को व्यवस्था की. 

भारत के लिए हवाई क्षेत्र बंद करने के पाक के विचार पर पुरी ने कहा, इससे निपटने के लिए कदम उठाएंगे

बता दें कि जम्मू कश्मीर के मौजूदा हालात पर अमेरिका लगातार नजर बनाए हुए है और लोगों की नजरबंदी और वहां लगातार जारी प्रतिबंधों से चिंतित है. अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता का यह बयान तब आया है जब कुछ दिन पहले ही भारत ने इस बात पर जोर दिया था कि जम्मू कश्मीर द्विपक्षीय मामला है और इसमें तीसरे पक्ष के मध्यस्थता की ज़रूरत नहीं है. अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि हम मानवाधिकारों के लिए सम्मान, क़ानूनी प्रक्रियाओं के अनुपालन, और प्रभावित लोगों के साथ एक समावेशी बातचीत का अनुरोध करते हैं.

जम्मू कश्मीर में 'नजरबंदी और लगातार प्रतिबंधों' पर अमेरिका ने जताई चिंता, आया यह बयान

उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस कथन का स्वागत करते हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि जम्मू कश्मीर जल्द ही एक सामान्य राजनीतिक स्थिति में लौट आएगा. हालांकि अमेरिका ने पाकिस्तान को भी परोक्ष रूप से चेतावनी दी है कि वह लाइन ऑफ़ कंट्रोल पर शांति बहाल रखे और सीमापार से आतंकवाद पर लगाम लगाए. 

Video: क्या पाकिस्तान जंग के बोल, बोल रहा है?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, India Pakistan Tension, Shah Mehmood Qureshi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com