एक ऐसे समय में जब पाकिस्तान में मीडिया सेंसरशिप के आरोप लग रहे हैं, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस सेंसरशिप के खिलाफ आवाज उठाने वाले वरिष्ठ पत्रकार हामिद मीर को ट्विटर पर अनफॉलो कर दिया है. 'रोजनामा पाकिस्तान' की रिपोर्ट के अनुसार, इमरान के इस कदम की सोशल मीडिया पर आलोचना हुई है.
नदी में बहती दिखी 5 मंजिल की बिल्डिंग, VIDEO देख लोगों के उड़े होश, बोले - ये कैसे मुमकिन है?
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्विटर पर इमरान के एक करोड़ से अधिक फॉलोअर हैं. इस मामले में वह विश्व के कुछ चुनिंदा शासकों की सूची में शामिल हैं. खुद इमरान 19 लोगों को ही फॉलो करते हैं जिनमें से एक हामिद मीर भी हुआ करते थे. इमरान जिन्हें फॉलो करते हैं, उनमें मीर एकमात्र पत्रकार हुआ करते थे. लेकिन, अब इमरान ने उन्हें अनफॉलो कर दिया है और अब वह जिन्हें फॉलो करते हैं, उनमें एक भी पत्रकार नहीं है.
पाकिस्तानी बलों ने दागी गोलियां, भारतीय की मौत, भारत ने जारी किया कड़ा संदेश
हामिद मीर ने इसे सकारात्मक रूप से लेते हुए कहा, "किसी पत्रकार के लिए यह गर्व की बात है कि एक राजनेता जब विपक्ष में हो तो उसे फॉलो करे और सत्ता में आने के बाद उसे (पत्रकार को) अनफॉलो कर दे. मैं कहता हूं कि (पाकिस्तान में) मीडिया पर पाबंदियां हैं लेकिन वह (इमरान) इसे नहीं मानते."
इनपुट-आईएएनएस
VIDEO: इमरान खान ने ट्वीट कर कहा- पीएम मोदी ने दी बधाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं