पाकिस्तानी सेना ने चौंकाने वाली एक घोषणा करते हुए बुधवार को कहा कि शक्तिशाली खुफिया एजेंसी आईएसआई के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद (Lt General Faiz Hameed) को पेशावर कोर का कमांडर बनाया गया है. पड़ोसी देश अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के मद्देनजर इसे महत्वपूर्ण पद माना जा रहा है. पाकिस्तानी सेना के मीडिया प्रकोष्ठ इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल नदीम अंजुम (Lt General Nadeem Anjum) को लेफ्टिनेंट जनरल हमीद के स्थान पर इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है. हमीद को पेशावर कोर का कमांडर नियुक्त किया गया है.
गौरतलब है कि ISI प्रमुख की नियुक्ति प्रधानमंत्री द्वारा की जाती है, लेकिन परंपरा के अनुसार प्रधानमंत्री, पाकिस्तान के सेना प्रमुख की सलाह से इस शक्ति को उपयोग करते हैं. आईएसआई प्रमुख का पद पाकिस्तानी सेना में सबसे महत्वपूर्ण पदों में से एक माना जाता है. सेना ने देश के करीब 73 साल के इतिहास में आधे से अधिक समय तक देश पर शासन किया है. शुरू में सेना ने एक आधिकारिक बयान में कहा था कि लेफ्टिनेंट जनरल हमीद को अन्यत्र नियुक्त किया गया है लेकिन उनके स्थान पर आईएसआई प्रमुख के पद पर किसी नियुक्ति की तत्काल घोषणा नहीं की थी. लेफ्टिनेंट जनरल अंजुम पाकिस्तानी सेना की पंजाब रेजिमेंट से हैं और वह कराची कोर कमांडर के साथ ही कमांड एंड स्टाफ कॉलेज क्वेटा के कमांडेंट के रूप में भी काम कर चुके हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हमीद को 16 जून, 2019 को एजेंसी का प्रमुख नियुक्त किया गया था. उससे पहले उन्होंने आईएसआई में आंतरिक सुरक्षा के प्रमुख के रूप में काम किया था. हमीद को सेना प्रमुख जनरल कमर बाजवा का करीबी माना जाता है और उन्हें ऐसे महत्वपूर्ण समय में आईएसआई प्रमुख नियुक्त किया गया था जब कई बाहरी और आंतरिक सुरक्षा चुनौतियां थीं. उन्होंने सितंबर में काबुल का दौरा किया था और मीडिया के साथ एक संक्षिप्त बातचीत में कहा था कि अफगानिस्तान में "सब कुछ ठीक हो जाएगा." उन्होंने यह बयान उस समय दिया था जब सरकार की घोषणा में देरी के कारण तालिबान अधिकारियों के बीच मतभेदों की अफवाहें थीं.सेना ने एक आधिकारिक बयान में वरिष्ठ स्तर पर दो और नियुक्तियों की भी घोषणा की. इसमें कहा गया है कि लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद आमिर को गुजरांवाला कोर का कमांडर नियुक्त किया गया है जबकि लेफ्टिनेंट जनरल असीम मुनीर को सेना का क्वार्टर मास्टर जनरल (क्यूएमजी) नियुक्त किया गया है.
- - ये भी पढ़ें - -
* 'लखीमपुर हिंसा: विपक्ष के निशाने पर चल रहे केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा ने अमित शाह से की मुलाकात
* 'दूसरों की जिंदगी की कीमत पर उत्सव नहीं मना सकते', पटाखों पर SC की सख्त टिप्पणी
* 'पत्नी के पास जाने से रोका गया' : प्रियंका की गिरफ्तारी को लेकर रॉबर्ट वाड्रा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं