पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर बड़ा एयर स्ट्राइक किया है. बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की तरफ से की गई ये एयर स्ट्राइक पक्तिका प्रांत के बरमल जिले में कई गई है. इस एयरस्ट्राइक में महिलाओं और बच्चों समेत 15 लोगों के मारे जाने की खबर है. अफगानिस्तानी अधिकारियों के अनुसार एयर स्ट्राइक में मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अफगानिस्तान पर हुए इस एयर स्ट्राइक में कई गावों को भी निशाना बनाया गया है. हालांकि पाकिस्तान के अधिकारियों को अभी तक आधिकारिक तौर पर इस एयर स्ट्राइक की कोई पुष्टि नहीं की है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तानी फाइटर जेट्स ने अफगानिस्तान के इलाकों में बमबारी की है. इन हवाई हमलों में बड़े पैमाने पर तबाही मची है. पाकिस्तानी एयर स्ट्राइक के बाद क्षेत्र में तनाव काफी बढ़ गया है.

तालिबान ने भी दी पलटवार की धमकी
पाकिस्तान के इस हमले के बाद तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने बरमाल पर हुए हमले के बाद जवाबी कार्रवाई करने की धमकी दी है. तालिबान ने एक बयान जारी कर कहा है कि अफगानिस्तान को अपनी जमीन और संप्रभुता की रक्षा करने का पूरा अधिकार है. हमले की निंदा करते हुए तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि पाकिस्तानी फाइटर जेट्स ने जिन इलाकों में बमबारी की है, उनमें वजीरिस्तानी शरणार्थी भी शामिल थे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

हमले में मौत का और बढ़ सकता है आंकड़ा
पाकिस्तान की इस एयर स्ट्राइक में अभी तक 15 लोगों के मारे जाने की बात सामने आ रही है. मरने वालों में खास तौर पर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं. सूत्रों के अनुसार अभी भी कई इलाकों में राहत और बचाव कार्य जारी है. जबकि कई घायलों की हालत बेहद गंभीर है, जिनका फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि इस एयर स्ट्राइक की वजह से कई लोगों की इलाज के दौरान भी मौत हो सकती है.

तो क्या इस वजह से की गई एयर स्ट्राइक?
खामा प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी तालिबान या तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने हाल के महीनों में पाकिस्तानी बलों पर अपने हमले बढ़ा दिए हैं, पाकिस्तान ने अफगान तालिबान पर इन आतंकवादियों को शरण देने का आरोप लगाया है.तालिबान के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इनायतुल्ला ख्वारज़मी ने पाकिस्तानी दावों का खंडन किया और एक्स पर पोस्ट किया कि हवाई हमले में वज़ीरिस्तानी शरणार्थी मारे गए थे.

ख्वारज़मी ने कहा कि हमले में कई बच्चे और अन्य नागरिक शहीद और घायल हुए, हालांकि हताहतों की कोई आधिकारिक संख्या उपलब्ध नहीं कराई गई. सूत्रों ने बताया कि वज़ीरिस्तानी शरणार्थी वे नागरिक हैं जो पाकिस्तान के कबायली इलाकों में सैन्य अभियानों के कारण विस्थापित हुए थे. हालांकि, पाकिस्तान का कहना है कि कई टीटीपी कमांडर और लड़ाके अफगानिस्तान भाग गए हैं, जहां उन्हें कथित तौर पर सीमावर्ती प्रांतों में अफगान तालिबान द्वारा संरक्षित किया जा रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं