विज्ञापन
This Article is From Mar 14, 2012

सीमा क्षेत्रों में पाकिस्तान ने किया बंकरों का निर्माण : भारत

भारत ने स्वीकार किया कि उसे पाकिस्तान द्वारा सीमा क्षेत्रों में बंकरों, मोर्चो और टावरों का निर्माण एवं मरम्मत कराए जाने की जानकारी है तथा उसने इस संबंध में पाकिस्तानी रेंजरों के समक्ष विरोध दर्ज कराया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: सरकार ने बुधवार को स्वीकार किया कि उसे पाकिस्तान द्वारा सीमा क्षेत्रों में बंकरों, मोर्चो और टावरों का निर्माण एवं मरम्मत कराए जाने की जानकारी है तथा उसने इस संबंध में पाकिस्तानी रेंजरों के समक्ष विरोध दर्ज कराया है।

रक्षा मंत्री ए के एंटनी ने महेंद्र मोहन के सवालों के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार को खुफिया रिपोर्टो के जरिए इस बात की जानकारी है कि पाकिस्तान ने बंकरों, मोर्चो और टावरों का निर्माण एवं उनकी मरम्मत करायी है।

उन्होंने कहा कि 2004 से 2011 के बीच पाकिस्तान ने 886 बंकरों का निर्माण कराया या उनकी मरम्मत करायी। इसी प्रकार 261 मोर्चे, 398 टावरों का निर्माण कराया या उनकी मरम्मत करायी।

एंटनी ने कहा कि इस संबंध में पाकिस्तानी रेंजरों से विरोध दर्ज कराया गया है और सभी मामलों में फील्ड कमांडरों की ध्वज बैठकें आयेाजित की गयी हैं। इस मामले को सीमा सुरक्षा बल ने विभिन्न स्तरों पर हुयी बैठकों में भी पाकिस्तानी रेंजरों के समक्ष उठाया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, Bunkers On Border, India, भारत, पाकिस्तान, सीमा पर बंकर
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com