विज्ञापन
This Article is From Nov 27, 2012

पाकिस्तान में पांच किशोरियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक ही परिवार की पांच किशोरियों के साथ भूस्वामी और उसके साथियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक ही परिवार की पांच किशोरियों के साथ भूस्वामी और उसके साथियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। दरअसल, लड़कियों के एक रिश्तेदार ने भूस्वामी से मजदूरी चुकाने को कहा था जिसकी रंजिश में यह किया गया।

मीडिया रिपोर्टों में बताया गया है कि शेखूपुरा जिले में सोमवार को भूस्वामी मारा जाट, जहीर जाट तथा उसके साथियों ने मजूदर मोहम्मद बूटा और उसकी पत्नी को बांध दिया और उसकी बेटियों के साथ दुष्कर्म किया।

बूटा के परिजनों ने बताया कि लड़कियों को अगवा कर एक खेत ले जाया गया जहां उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सारी लड़कियां अविवाहित हैं।

दो सप्ताह पहले खेतों में काम करने के लिए गए बूटा ने भूस्वामी से मजदूरी मांगी थी। पुलिस ने एक एफआईआर दर्ज कर लिया है।

पंजाब के मुख्यमंत्री शहबाज शरीफ ने बूटा के घर का दौरा किया और जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने को कहा। पुलिस अधिकारी चौधरी मुहम्मद इकबाल ने बताया कि प्रारंभिक मेडिकल रिपोर्ट में लड़कियों से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, Gangrape, पाकिस्तान में गैंगरेप, पाकिस्तान में बलात्कार, सामूहिक बलात्कार
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com