विज्ञापन
This Article is From Jul 24, 2018

पाकिस्‍तान चुनाव: इमरान ख़ान की पार्टी ने जारी किया चुनावी घोषणा पत्र, भारत पर बनाई ये योजना

पाकिस्तान में बुधवार को आम चुनाव होने हैं. पाकिस्तानी चैनल डॉन न्यूज़ के सर्वे के मुताबिक, इमरान ख़ान की पार्टी तहरीक़-ए-इंसाफ पहली बार पाकिस्तान में सत्ता पा सकती है.

पाकिस्‍तान चुनाव: इमरान ख़ान की पार्टी ने जारी किया चुनावी घोषणा पत्र, भारत पर बनाई ये योजना
इमरान खान की फाइल फोटो
  • तहरीक़-ए-इंसाफ पहली बार पाकिस्तान में सत्ता पा सकती है
  • पीएम पद के लिए इमरान ख़ान लोगों की पहली पसंद हैं : सर्वे
  • इमरान ख़ान के समर्थकों की बड़ी फौज युवाओं की है
नई दिल्ली: पाकिस्तान में बुधवार को आम चुनाव होने हैं. पाकिस्तानी चैनल डॉन न्यूज़ के सर्वे के मुताबिक, इमरान ख़ान की पार्टी तहरीक़-ए-इंसाफ पहली बार पाकिस्तान में सत्ता पा सकती है. सर्वे के मुताबिक, पीएम पद के लिए इमरान ख़ान लोगों की पहली पसंद हैं. खास बात है कि इमरान ख़ान के समर्थकों की बड़ी फौज युवाओं की है, जो बदलाव की ताक में हैं. इमरान ख़ान की पार्टी तहरीक़-ए-इंसाफ़ ने सोमवार को रोड टू नया पाकिस्तान नाम से चुनावी घोषणापत्र जारी किया, जिसमें भारत के साथ बेहतर रिश्ते का वादा किया गया है. घोषणापत्र में भारत के साथ शांति सुनिश्चित करने के लिए नीतियां बनाने की बात कही गई है. साथ ही कश्मीर मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के तहत सुलझाने की भी बात कही गई है. आपको बता दें कि पाकिस्तान में कुल 342 सीटों के लिए मतदान होगा. इसमें से 272 सीटों पर सीधे चुनाव होंगे, जबकि 70 सीटें आरक्षित हैं. आइये आपको पाकिस्तान इलेक्शन 2018 से जुड़ी खास बातें बताते हैं. 

पाकिस्तान चुनाव 2018: 342 सीटों के लिए 12 हजार से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में, 25 को होगा चुनाव

12,570 से अधिक उम्मीदवार मैदान में : 
आम चुनाव में पाकिस्तान के कई कट्टर मौलवियों सहित 12,570 से अधिक उम्मीदवार संसद और चार प्रांतीय विधानसभाओं के लिए चुनावी मैदान में हैं. नेशनल असेंबली के लिए 3,675 और प्रांतीय विधानसभाओं के लिए 8,895 उम्मीदवार चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे हैं.  पाकिस्तान निर्वाचन आयोग ने कहा है कि नियमों के मुताबिक प्रचार अभियान मध्यरात्रि तक खत्म हो जाना चाहिए, ताकि मतदाताओं को सोच-विचार का समय मिले और वह 25 जुलाई को होने वाले मतदान में हिस्सा लेने की तैयारी कर सकें.  

पीएमएल (एन) और पीटीआई के बीच मुख्य लड़ाई : 
इस बार पाकिस्तान के चुनाव में मुख्य लड़ाई नवाज शरीफ की अगुवाई वाली पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) और क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के बीच है. वहीं बिलावल भुट्टो जरदारी की अगुवाई वाली द पाकिस्तान पिपुल्स पार्टी (PPP) भी रेस में है. आपको बता दें कि पाकिस्तान में कुल 110 राजनीतिक पार्टियां हैं. जिसमें से 30 सक्रिय हैं और अधिकतर चुनाव में अपना भाग्य आजमा रही हैं.

पाकिस्तान में उसी की खुफिया एजेंसी ISI के खिलाफ लगे मुर्दाबाद के नारे, जानें पूरा मामला

साढ़े 10 करोड़ से ज्यादा मतदाता लेंगे हिस्सा : 
आम चुनावों में 105,955,407 मतदाता हिस्सा लेंगे. मतदान के लिए 85,000 से ज्यादा पोलिंग बूथ बनाए गए हैं. 2013 के चुनावों में 55 फीसद वोट पड़े थे. आपको बता दें पाकिस्तान में अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ सहित कई कद्दावर नेताओं के खिलाफ अदालती मामलों के कारण देश में अनिश्चितता का माहौल है. इस बार चुनावों में भ्रष्टाचार बड़ा मुद्दा है और तमाम पार्टियां इसको जोरशोर से उठा रही हैं.

पाकिस्तान : चुनावों में इमरान खान की पार्टी को आतंकी संगठन ने दिया समर्थन  

अबतक 180 लोगों की जान जा चुकी है : 

पाकिस्तान के आम चुनाव में आतंकियों का भी साया है. इस बार आतंकियों के आत्मघाती हमलों से चुनाव अभियान काफी प्रभावित हुआ है. पिछले दो सप्ताह में हुए हमलों में तीन उम्मीदवारों सहित 180 लोगों की जान जा चुकी है. 


 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan Election 2018, Imran Khan, Election Manifesto
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com