विज्ञापन

महिला, युवाओं से लेकर अल्पसंख्यक तक... सपा के PDA घोषणा पत्र में किस वर्ग के लिए क्या?

यूपी चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संविधान दिवस पर पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र जारी किया. सपा ने युवाओं, किसानों, महिलाओं, शिक्षकों, अल्पसंख्यकों और PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) वर्ग को केंद्र में रखकर कई बड़े वादे किए हैं.

महिला, युवाओं से लेकर अल्पसंख्यक तक... सपा के PDA घोषणा पत्र में किस वर्ग के लिए क्या?
UP चुनाव 2027: सपा ने खोले वादों के पिटारे, हर वर्ग को साधने की कोशिश
NDTV

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संविधान दिवस के मौके पर पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र जारी कर भाजपा के खिलाफ राजनीतिक लड़ाई का एजेंडा सामने रखा. उन्होंने संविधान, आरक्षण, सामाजिक न्याय और समानता को अपनी राजनीति का प्रमुख आधार बताते हुए आरोप लगाया कि कुछ ताकतें समीक्षा और पुनर्विचार के नाम पर संविधान की मूल भावना को कमजोर करने की कोशिश कर रही हैं. अखिलेश यादव ने स्पष्ट कहा कि देश संविधान से चलेगा, किसी के मन-विधान से नहीं. इस घोषणापत्र में किस वर्ग के लिए क्या खास है? आइए बताते हैं.

छात्रों और युवाओं के लिए

  • 5 साल में 25 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी और 2 से 3 करोड़ युवाओं को अन्य क्षेत्रों में रोजगार. MSME सेक्टर के जरिए 2032 तक 1 करोड़ से अधिक नौकरियां.
  • 12वीं पास छात्रों के लिए लैपटॉप वितरण योजना फिर शुरू होगी
  • ग्रेजुएट युवाओं को नौकरी या रोजगार मिलने तक प्रति माह ₹5,000 का पोषण भत्ता.
  • सरकारी नौकरियों का वार्षिक कैलेंडर बनेगा, सभी रिक्तियां समय पर भरी जाएंगी और पेपर लीक रोकने के लिए संबंधित अधिकारी और मंत्री व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होंगे.
  • हर साल 5 लाख युवाओं को कौशल प्रशिक्षण, AI से प्रभावित युवाओं को नई तकनीक की ट्रेनिंग, छात्राओं के लिए तहसील स्तर पर करियर परामर्श केंद्र और अग्निवीर योजना के विरोध में राज्य पुलिस व अन्य विभागों में रोजगार.

किसानों और ग्रामीण विकास के लिए 

  • किसानों की तत्काल कर्जमाफी और सभी 23 फसलों व दूध पर MSP की कानूनी गारंटी.
  • सिंचाई के लिए किसानों को मुफ्त बिजली और ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली.
  • 15 हजार करोड़ के कॉर्पस फंड से 24 घंटे में गन्ना भुगतान, ग्रामीण बुनियादी ढांचे पर ₹1.5 लाख करोड़ का निवेश और 'न्यू विलेज क्लस्टर' की स्थापना.

महिलाओं के लिए क्या?

  • यूपी पुलिस की नई भर्तियों में महिलाओं को 33% आरक्षण/प्रतिनिधित्व.
  • सुरक्षा के लिए 1090 व डायल 112 को मजबूत करना और गांव स्तर तक विशेष महिला पुलिस का ढांचा.
  • बुजुर्ग महिला कारीगरों को ₹40,000 सालाना पेंशन और ₹5 में समाजवादी कैंटीन की थाली.


शिक्षा और शिक्षकों के लिए

  • बंद किए गए 26,000 प्राथमिक विद्यालय दोबारा खोले जाएंगे.
  • शिक्षा पर GSDP का 6% खर्च, सभी प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में वाई-फाई और बड़े शहरों में छात्र-छात्राओं के लिए आवासीय छात्रावास.
  • एक साल में सभी रिक्त पदों पर भर्ती, संविदा नियुक्तियों पर रोक, शिक्षामित्रों के मानदेय में ₹5,000 प्रति माह की वृद्धि और प्राइवेट स्कूलों को ₹5,000 मासिक अनुदान.

सामाजिक न्याय और PDA के लिए क्या

  • प्रदेश में जातिगत जनगणना कराई जाएगी और ₹50 करोड़ तक के सरकारी ठेकों में दलित व PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) वर्ग के लिए 50% आरक्षण सुनिश्चित होगा.
  • SC-ST के उत्थान पर बजट का 20% खर्च, निजी स्कूलों में आरक्षित वर्ग के छात्रों की फीस सरकार द्वारा भुगतान, बैकलॉग पदों के लिए विशेष भर्ती अभियान और 'दलित स्टार्टअप फंड' की स्थापना.
  • ₹5 में थाली के लिए 'समाजवादी कैंटीन', बुजुर्ग महिला कारीगरों को ₹40,000 सालाना पेंशन, दिव्यांगजनों को इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल और प्रवासी मजदूरों के लिए हेल्पलाइन.

अल्पसंख्यकों के लिए

  • हेट क्राइम पर पूर्ण रोक और जीवन-संपत्ति की सुरक्षा.
  • उच्च शिक्षण संस्थानों में आबादी के अनुसार भागीदारी के लिए विशेष अभियान.
  • कारीगरों को ₹40,000 सालाना पेंशन, ₹10 लाख का बीमा मुआवजा और बुनकरों को बिजली पर सब्सिडी.

स्वास्थ्य सेवाएं के लिए क्या?

  • BPL परिवारों को हरसाल ₹10 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस और सरकारी अस्पतालों में गरीबों का मुफ्त इलाज.
  • सभी 18 मंडलों में और ग्रामीण क्षेत्रों में 5 सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल
  • सभी जिला अस्पतालों में ICU और वेंटिलेटर 
  • लखनऊ के कैंसर अस्पताल को उत्तर भारत के उत्कृष्ट केंद्र के रूप में विकसित कर मुफ्त इलाज की सुविधा
  • 108 व 102 एंबुलेंस सेवा का आधुनिकीकरण और डॉक्टर, नर्स व पैरामेडिक्स के रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती.

व्यापारियों के लिए

  • व्यापार सुरक्षा आयोग का गठन और प्रमुख बाजारों में 100/112 की तर्ज पर विशेष पुलिस बल की तैनाती.
  • टाइम-बाउंड सिंगल विंडो क्लीयरेंस और औद्योगिक क्षेत्र की भूमि को फ्री-होल्ड करना.

वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांगजन

  • वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम, वृद्धाश्रम और क्लब की स्थापना.
  • दिव्यांगजनों को इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल और स्वास्थ्य, शिक्षा व रोजगार की विशेष व्यवस्था.

कानून-व्यवस्था, पुलिस के लिए क्या

  • पुलिस व्यवस्था में AI, बॉडी कैमरा, CCTV और फोरेंसिक लैब का इस्तेमाल. 
  • जमीन कब्जे रोकने के लिए एक विशेष STF बनेगी, जिसकी अलग रंग की गाड़ियां लगातार पेट्रोलिंग करेंगी.
  • 1090 व 112 हेल्पलाइन को मजबूत किया जाएगा और फास्ट-ट्रैक कोर्ट से त्वरित न्याय मिलेगा. 
  • पुलिसकर्मियों के काम के घंटे तय होंगे और साप्ताहिक छुट्टी मिलेगी.
  • पुरानी पेंशन योजना लागू होगी. 
  • आशा, आंगनबाड़ी, नर्सिंग स्टाफ, संविदा व आउटसोर्स कर्मियों का नियमितीकरण व सम्मानजनक वेतन सुनिश्चित किया जाएगा.

यह भी पढ़ें | बीजेपी ने सपा के घोषणापत्र को क्यों बताया झूठ और ढकोसलापत्र का मेनिफेस्टो 

यह भी पढ़ें | 25 लाख सरकारी नौकरी, महिलाओं को ₹40 हजार, फ्री बिजली... सपा के घोषणा पत्र के 10 बड़े वादे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Election 2026, Samajwadi Party Manifesto, Samajwadi Party Manifesto News, Samajwadi Party Manifesto LIVE
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com