विज्ञापन

"एक आतंकवादी देश मुझसे यह पूछ रहा है? हद है!": जयशंकर ने पाकिस्तानी पत्रकार को धो डाला, देखिए वीडियो

पाकिस्तान के एक पत्रकार ने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर को भी अपने ही प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की तरह समझकर सवाल दाग दिया. उसे उम्मीद थी कि कोई जवाब नहीं मिलेगा, मगर उसका ये आकलन बिल्कुल गलत साबित हुआ.

"एक आतंकवादी देश मुझसे यह पूछ रहा है? हद है!": जयशंकर ने पाकिस्तानी पत्रकार को धो डाला, देखिए वीडियो
एस जयशंकर अपनी हाजिरजवाबी के लिए दुनिया भर में जाने जाते हैं.

एक आतंकवादी देश मुझसे यह पूछ रहा है? हद है!...इन शब्दों के साथ भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एक पाकिस्तानी पत्रकार को चुप करा दिया. शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र में ये पाकिस्तानी पत्रकार जयशंकर की प्रेस कॉन्फ्रेंस में घुस आया था और भारत के बारे में चिल्लाते हुए टिप्पणी कर रहा था. मगर चेहरे पर चिरपरिचित व्यंग्यात्मक मुस्कान के साथ, जयशंकर ने उसका न सिर्फ सामना किया, बल्कि बोलती भी करा दी. जयशंकर 'शिपिंग और समुद्री कर्मियों की सुरक्षा' पर 'ग्रुप ऑफ फ्रेंड्स' की शुरुआत के मौके पर आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में उस वक्त बोल रहे थे.

जब पत्रकार चिल्लाता रहा, तो भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी. हरीश ने उससे कहा, "आपको उनकी बात साफ-साफ सुनाई दे रही है!" 

देखें वीडियो

इससे पहले बृहस्पतिवार को, जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ जनरल असेंबली के प्रवेश द्वार से गुजर रहे थे, तो एक भारतीय मीडिया रिपोर्टर ने उनसे पूछा था, "प्रधानमंत्री, आप आतंकवादियों को पनाह देना कब बंद करेंगे?" और "आप लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख हाफिज सईद पर मुकदमा कब चलाएंगे?"

विदेश मंत्री जयशंकर के उलट शरीफ ने बिना कोई जवाब दिए और दूसरी तरफ देखते हुए अपनी चाल तेज कर ली. 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में शरीफ को UN हेडक्वार्टर पहुंचते हुए देखा गया, जहां एक रिपोर्टर ने उनसे पूछा: "प्रधानमंत्री जी, आप आतंकवादियों को पनाह देना कब बंद करेंगे?" शरीफ ने इसका कोई जवाब नहीं दिया.

शरीफ का वीडियो भी देखें

जब वह UN परिसर से बाहर निकले, तो यह मुद्दा फिर उठाया गया. रिपोर्टर ने पूछा, "आप लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के प्रमुख हाफिज सईद पर मुक़दमा कब चलाएंगे?" शरीफ ने एक बार फिर जवाब देने से इनकार कर दिया और पत्रकारों के सवाल का कोई जवाब दिए बिना ही आगे बढ़ गए.

हाफिज सईद पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित आतंकी संगठन LeT का संस्थापक है और भारत के सबसे ज़्यादा वांछित (मोस्ट-वांटेड) ग्लोबल आतंकवादियों में से एक है. वह UN की सूची में शामिल ग्लोबल आतंकवादी है और अमेरिकी सरकार ने उस पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम घोषित कर रखा है.

यह भी पढ़ें-

UN मानवाधिकार परिषद में पाकिस्तान को भारत के इस अधिकारी ने रुला दिया, जानिए हुआ क्या

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
S Jai Shankar, S Jai Shankar In UNSC, Pakistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com