विज्ञापन
This Article is From Feb 09, 2011

पाक में तीन महिला आत्मघाती हमलावर गिरफ्तार

पेशावर: पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के अशांत कबाइली क्षेत्र बजाउर में सुरक्षा बलों द्वारा मारे गए छापे के दौरान तीन महिला आत्मघाती हमलावरों तथा पांच अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि महिला आत्मघाती हमलावरों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिलने पर कार्रवाई करते हुए सैनिकों ने बजाउर एजेंसी के मुख्यालय खार से तीन किलोमीटर दूर सदीकाबाद में एक घर पर छापा मारा। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र के राजनीतिक प्रशासन को सूचना मिली थी कि इन महिलाओं को आतंकवादी गतिविधियां चलाने के लिए तैयार किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार महिलाओं में से एक विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए तैयार थी। सुरक्षा बल सभी गिरफ्तार लोगों को पूछताछ के लिए किसी अज्ञात स्थान पर ले गए हैं। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि इन महिलाओं को किन स्थानों पर हमले के लिए तैयार किया गया था। पाकिस्तान में किसी महिला आत्मघाती हमलावर द्वारा पिछले साल बाजौर में पहला हमला किया गया था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com