विज्ञापन
This Article is From Aug 21, 2019

अचानक हवा में उड़ने लगे गद्दे, होश उड़ा देने वाला VIDEO हुआ वायरल

ये मैट्रेस 3 दिन के मूवी शो के लिए लगाई गई थीं. ये एक आउटडोर 'बेड सिनेमा' था.

Also Read in
अचानक हवा में उड़ने लगे गद्दे, होश उड़ा देने वाला VIDEO हुआ वायरल
ओपन एयर सिनेमा के उड़े गद्दे, जिसने भी देखा रोक नहीं पाया हंसी
कोलोराडो:

सोशल मीडिया पर तेज़ आधी में उड़ रहे मैट्रेसेस (गद्दों) का वीडियो वायर हो रहा है. इस वीडियो में आप भी देख सकते हैं यूएस के शहर कोलोराडो में ओपन-एयर सिनेमा लगा. इसी दौरान तेज़ हवा चलती है और सारे गद्दे उड़ने लग जाते हैं. लोग दौड़कर इन उड़ते हुए गद्दों को पकड़ने की कोशिश भी करते हैं, लेकिन हवा इतनी तेज़ होती है कि इनकी कोशिश नाकाम रहती है.

एनबीसी न्यूज़ के मुताबिक ये मजे़दार वीडियो कोलोराडो में रहने वाले शख्स ने शूट कर यूट्यूब पर डाल दिया. इस वीडियो को कैप्शन दिया "द ग्रेट मैट्रेस मैरिथॉन ऑफ 2019". 

देखें बेडरूम सिनेमा की Photos, लेटकर एंजॉय करें मूवी के साथ खाना भी, जानिए Ticket की कीमत

इस वीडियो को अभी तक 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और कई हज़ारों कमेंट्स भी मिले हैं. 

वीडियो पर मज़ेदार कमेंट्स करते हुए लोग कह रहे हैं कि ये वीडियो वाकई में कमाल है, ऐसे मैट्रेस उड़ते हुए पहले कभी नहीं देखा. 

ग्लेशियर के पास घूम रहे थे लोग, बर्फ में हुआ अचानक धमाका और... देखें VIDEO

इस वाकिए को अपनी आंखों से देखने वाले शख्स ने बताया कि हम लोग पूल में बैठे हुए थे कि अचानक, दो मैट्रेस हवा में उड़ती हुई आईं. धीरे-धीरे देखा तो बहुत-सी मैट्रेस हवा में नज़र आईं.

ये मैट्रेस 3 दिन के मूवी शो के लिए लगाई गई थीं. ये एक आउटडोर 'बेड सिनेमा' था.

इस वीडियो को देखने वाले लोगों का कहना है कि यहां मूवी देखने आए लोगों के लिए बुरा लग रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Open Air Cinema, Cinema, Mattresses, Mattresses Flying
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com