विज्ञापन

रानी चटर्जी की भोजपुरी फिल्म,लखनऊ की बड़की पटना की छोटकी में दिखाया देवरानी बन रौब, कशिश सिन्हा-अलका झा के गाने    

रानी चटर्जी की नई भोजपुरी फिल्म 'लखनऊ की बड़की पटना की छोटकी' को यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है, जिसमें अलका झा और कशिश सिन्हा के गाने पॉपुलर हो रहे हैं. 

रानी चटर्जी की भोजपुरी फिल्म,लखनऊ की बड़की पटना की छोटकी में दिखाया देवरानी बन रौब, कशिश सिन्हा-अलका झा के गाने    
रानी चटर्जी की नई भोजपुरी फिल्म, लखनऊ की बड़की पटना की छोटकी में दिखाया देवरानी
YouTube
नई दिल्ली:

रानी चटर्जी भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं, जिनकी बड़की बहू छोटकी बहू फिल्म के बारे में तो आपने सुना ही होगा. लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर उनकी फिल्म 'लखनऊ की बड़की पटना की छोटकी' की खूब चर्चा हो रही है, जिसे यूट्यूब पर 39 मिलियन लोग देख चुके हैं. फिल्म में देवरानी जेठानी की नोकझोंक देखने को मिल रही है, जिसे फैंस का प्यार मिल रहा है. इस फिल्म के 3 पॉपुलर गाने भी हैं, जिसमें यूपी वाली बिहार वाली, जेठानी देवरानी के प्यार और मोरा बाबू सुत जा रे शामिल है. इसे अलका झा, कशिश सिन्हा ने गाया है, जो काफी पसंद किया गया था. 

रानी चटर्जी की नई भोजपुरी फिल्म

जिस नई भोजपुरी फिल्म की हम बात कर रहे हैं वह रानी चटर्जी की 'लखनऊ की बड़की पटना की छोटकी' है, जिसके निर्देशक मंजुल ठाकुर हैं, जबकि फिल्म के निर्माता संदीप सिंह और मंजुल ठाकुर हैं. फिल्म की कहानी अरविंद तिवारी ने लिखी है. इसमें रानी चटर्जी और संजना सिंह के अलावा प्रशांत सिंह, अलोक सिंह, रीना रानी, ललित उपाध्याय, श्वेता वर्मा और प्रेम दुबे भी हैं. 

ये भी पढ़ें- Panchayat 5 Release: पंचायत 5 में फुलेरा अंदाज में केविन पीटरसन, बनराकस और दामाद जी के साथ प्राइम वीडियो ने शेयर किया वीडियो

यूपी की बहू बनीं रानी चटर्जी

इस फिल्म में रानी उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं, जबकि संजना बिहार की रहने वाली हैं. यह कहानी एक ही घर में रहने वाली दो अलग-अलग राज्यों की बहू के बीच होने वाली छोटी-छोटी नोकझोंक और प्यार भरे झगड़ों पर आधारित है. इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक तरफ लखनऊ की शानोशौकत वाली यूपी की लड़की और दूसरी तरफ अपनी सादगी और परंपराओं को मानने वाली बिहार की लड़की के बीच मजेदार मुकाबले होते हैं. 

देवरानी का दिखाया रौब

फिल्म में रानी चटर्जी जेठानी तो संजना पांडे देवरानी के किरदार में हैं. दोनों ही भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार हैं. फिल्म का पहले नाम 'यूपी वाली बिहार वाली' था, लेकिन मेकर्स ने रिलीज से पहले ही इसका नाम बदलकर 'लखनऊ की बड़की पटना की छोटकी' रख दिया था. फिल्म का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 23 मई और 24 मई को बी4यू भोजपुरी चैनल पर हुआ था, जिसके बाद इसे दर्शकों की तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है और यूट्यूब पर फिल्म को 39 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इस फिल्म के गाने यूपी वाली बिहार वाली, जेठानी देवरानी का प्यार और मोरा बाबू सुत जा रे कशिश सिन्हा और अलका झा की आवाज में खूब पॉपुलर हो रहा है. 

ये भी पढ़ें- शाहरुख की वो कल्ट फिल्म, करीना कपूर के लिए लिखी लेकिन ज्यादा मांगी फीस तो करण जौहर ने किया रिप्लेस, आज 5 गाने हैं पॉपुलर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhojpuri Movie, Lucknow Ki Badki Patna Ki Chhotki, Rani Chatarjee, Bhojpuri Film
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com