भोजपुरी सिंगर गोल्डी यादव (Goldi Yadav) और भोजपुरी एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी (Kajal Tripathi) का नया गाना रिलीज हो गया है. भोजपुरी सॉ़न्ग 'बलम के चुनले बानी (Balam Ke Chunale Baani)' को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रिलीज किया गया है. इस गाने के बोल जितने मजेदार हैं, उतना ही मजेदार इसका फिल्मांकन भी है. इस भोजपुरी गीत में सिंगर गोल्डी यादव ने अपनी दमदार आवाज दी है, जबकि वीडियो में पॉपुलर एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी अपनी परफॉर्मेंस से दिल जीत रही है.
भोजपुरी गीत 'बलम के चुनले बानी' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं. गीत के बोल जाने-माने गीतकार गौतम राय (काला नाग) ने लिखे हैं, संगीतकार विक्की वॉक्स है। प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी नवरत्न पांडेय ने संभाली है. निर्देशन आशीष सत्यार्थी ने किया है. इसकी कोरियोग्राफी अनुज मौर्य ने की है.
निर्माता रत्नाकर कुमार के इस गाने को लेकर कहा कि "वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी का प्रयास हमेशा दर्शकों के लिए कुछ नया अंदाज और मनोरंजन से भरपूर गीत-संगीत लाने का है. हमें उम्मीद है कि यह गाना लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाएगा."
सिंगर गोल्डी यादव ने कहा कि "मेरे लिए ये गाना बेहद खास है. इसमें लोक भावनाओं, प्रेम की सहजता और ग्रामीण परिवेश को सरल शब्दों में पिरोया गया है. गीत के शब्द सुनने में जितने सहज हैं, उतने ही आसानी से श्रोताओं की जुबान पर चढ़ जाने वाले हैं. इस गाने को अपनी आवाज देना शानदार अनुभव रहा है."
भोजपुरी एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने कहा, "हमेशा की तरह वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के गानों की शूटिंग का अनुभव बहुत शानदार रहा. रत्नाकर कुमार सर के मार्गदर्शन में बनाया गया इस लोकगीत में ऐसी ताजगी और मधुरता है, जिसे दर्शक खूब पसंद करेंगे."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं