विज्ञापन

पवन सिंह-काजल राघवानी का 'दूल्हा ससुरारी में' सुपरहिट वेडिंग सॉन्ग, शादी-ब्याह के सीजन में DJ की पहली पसंद

Bhojpuri Wedding Song: पवन सिंह और काजल राघवानी का भोजपुरी वेडिंग सॉन्ग 'दूल्हा ससुरारी में' यूट्यूब पर खूब पसंद किया जा रहा है और डीजे नाइट्स की शान बन चुका है. खुशबू तिवारी केटी की आवाज के तो कहने ही क्या.

पवन सिंह-काजल राघवानी का 'दूल्हा ससुरारी में' सुपरहिट वेडिंग सॉन्ग, शादी-ब्याह के सीजन में DJ की पहली पसंद
Bhojpuri Wedding Song: पवन सिंह और काजल राघवानी का भोजपरी वेडिंग सॉन्ग 'दूल्हा ससुरारी में'
youtube
नई दिल्ली:

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में शादी-ब्याह के गानों की अपनी अलग पहचान है. जब बात पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) की हो, तो उनके गानों में डांस, मस्ती, रोमांस और देसी अंदाज का तड़का दर्शकों को खूब पसंद आता है. ऐसा ही एक गाना है 'दूल्हा ससुरारी में (Dulha Sasurari Mein)', जिसमें पवन सिंह और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की जोड़ी दिखाई देती है. यह गाना शादी के माहौल, भोजपुरी पारिवारिक परंपराओं और मनोरंजक अंदाज को मिलाकर पेश करता है.

यह भी पढ़ें: Maa Se Badhkar Sasu Ma Bhojpuri Movie संचिता-अक्ष की भोजुपरी फिल्म यूट्यूब पर रिलीज, सास-बहू की तकरार और प्यार ने जीता दिल

सुपरहिट भोजपुरी वेडिंग सॉन्ग

'दूल्हा ससुरारी में' भोजपुरी वेडिंग सॉन्ग है. गाने में पवन सिंह और काजल राघवानी की जोड़ी है. दोनों कलाकारों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री भोजपुरी दर्शकों के बीच पहले भी काफी लोकप्रिय रही है. वीडियो में शादी के माहौल की झलक, डांस और मनोरंजन देखने को मिलता है. भोजपुरी शादी के गानों की खासियत यही होती है कि उनके बोल और धुन आसानी से लोगों की जुबान पर चढ़ जाते हैं. 'दुल्हा ससुरारी में' भी इसी तरह का गाना है.

पवन सिंह और खुशबू तिवारी केटी की आवाज

इस गाने को पवन सिंह और खुशबू तिवारी केटी ने गाया है. पवन सिंह की दमदार आवाज भोजपुरी म्यूजिक की पहचान है. फिल्मों से लेकर म्यूजिक वीडियो तक उनके गाने अक्सर दर्शकों के बीच चर्चा में रहते हैं. वहीं खुशबू तिवारी केटी की आवाज गाने में साथ देती है और इसे भोजपुरी संगीत के पारंपरिक अंदाज से जोड़ती है. गाने के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं, जबकि संगीत मधुकर आनंद ने तैयार किया है

‘धर्मा' का है गाना

'दूल्हा ससुरारी में' भोजपुरी फिल्म 'धर्मा' का गाना है. फिल्म में पवन सिंह और काजल राघवानी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे. फिल्म का निर्देशन अरविंद चौबे ने किया था और कहानी सिद्धार्थ शंकर श्रीवास्तव ने लिखी थी. फिल्म की स्टारकास्ट में सयाजी शिंदे, पंकज मिश्रा, चांदनी सिंह और अन्य कलाकार भी शामिल थे. गाने को डीआरजे रिकॉर्ड्स के बैनर पर रिलीज किया गया था. अक्टूबर 2022 में रिलीज हुए इस गाने को यूट्यूब पर भोजपुरी संगीत पसंद करने वाले दर्शकों ने देखा और पसंद किया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pawan Singh, Khushbu Tiwari KT, Bhojpuri Song, Bhojpuri Cinema, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com