विज्ञापन
This Article is From Aug 29, 2017

उत्तर कोरिया ने जापान पर किया मिसाइल परीक्षण, समुद्र में गिरी मिसाइल

उत्तर कोरिया ने जापान पर एक बैलिस्टक मिसाइल का परीक्षण किया, हालांकि यह मिसाइल होक्काइडो के प्रशांत महासागर में गिर गई.

Also Read in
उत्तर कोरिया ने जापान पर किया मिसाइल परीक्षण, समुद्र में गिरी मिसाइल
परमाणु हथियारों के परीक्षण के चलते संयुक्त राष्ट्र ने उत्तर कोरिया पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं (फाइल फोटो)
सियोल: तमाम वैश्विक दबाव के बाद भी उत्तर कोरिया अपने परमाणु हथियारों के इस्तेमाल से बाज नहीं आ रहा है. मंगलवार तड़के उसने जापान पर एक बैलिस्टक मिसाइल का परीक्षण किया, हालांकि यह मिसाइल होक्काइडो के प्रशांत महासागर में गिर गई. जापान ने उत्तर कोरिया की इस हरकत का कड़ा विरोध दर्ज करते हुए संयुक्त राष्ट्र की बैठक में यह मुद्दा उठाने की बात कही. जापान ने कहा कि यह मिसाइल उसके विशेष आर्थिक जोन में जाकर गिरी है. 

पढ़ें: उत्तर कोरिया ने कहा, संयुक्त सैन्याभ्यास में शामिल होकर ऑस्ट्रेलिया ने कर ली है 'खुदकुशी'

ताजा मिसाइल परीक्षण की बात दक्षिण कोरिया के रक्षा विभाग ने कही. रक्षा विभाग का कहना है कि वह उत्तर कोरिया की हर गतिविधि पर नजर रखे हुए है.

पढ़ें:  US की चेतावनी- उत्तर कोरिया के खिलाफ बल प्रयोग के लिए तैयार है अमेरिका

हालांकि लंबे समय से उत्तर कोरिया ने जापान की तरफ इस तरह की कोई हरकत नहीं की थी, लेकिन पिछले कुछ समय से उत्तर कोरिया के साथ अमेरिका के साथ संबंधों में आई खटास के बाद अमेरिका की उत्तर कोरिया की तरफ बढ़ने की लगातार कोशिशों को देखते हुए ऐसा कदम उठाया गया है. 

उत्तर कोरिया ने अमेरिका को युद्ध की खुली चुनौती दी हुई है. उसने ग्वाम में तैनात अमेरिकी सेना पर मिसाइल से हमला करने की भी धमकी दी हुई है. इस पर अमेरिका ने उसे चेताया कि अमेरिका के भी हथियार किसी भी चुनौती से निपटने के लिए एकदम तैयार हैं. उत्तर कोरिया द्वारा परमाणु परीक्षणों के चलते संयुक्त राष्ट्र ने उस पर और प्रतिबंध लगा दिए हैं. 
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
North Korea
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com