Quick Reads
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
नाइजीरिया के उत्तरी-पूर्वी बोर्नो राज्य में दो अलग-अलग जगहों पर बंदूकधारियों द्वारा किए गए हमले में 35 लोगों के मारे जाने की खबर है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
रविवार को हुए इन हमलों के संदिग्धों के बोको हारम समुदाय के सदस्य होने की पुष्टि सेना के नेतृत्व वाले संयुक्त कार्यबल के लेफ्टिनेंट कर्नल सागिर मूसा के प्रवक्ता ने की।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मूसा ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि बंदूकधारी हमलावरों ने बामा शहर स्थित चल पुलिस ठिकाने पर हमला किया।
सेना ने कहा, हमले में एक पुलिसकर्मी और बोको हरम समुदाय के 17 आतंकवादी मारे गए हैं। दो सैनिक भी घायल बताए जा रहे हैं।
आतंकवादियों ने दूसरा धावा उत्तरी राज्य के मालुम फैटोरी क्षेत्र स्थित बहुदेशीय संयुक्त सैन्यबल के ठिकाने पर किया। इस ठिकाने में नाइजीरिया की निगेर और चैड की सम्मिलित टुकड़ी थी। यहां हुए हमले में दो जवान मारे गए हैं। मूसा के अनुसार, सैनिकों ने बोको हरम के 15 आतंकवादियों को मार गिराया है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं