विज्ञापन

नाइजीरिया में नाव पलटने से 40 से ज्यादा लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी

पिछले महीने जिगावा राज्य में एक नाव के पलटने से कम से कम पांच लोगों की डूबने से मौत हो गई थी. जनवरी में, जिगावा से योबे राज्य जा रही एक नाव के पलटने से कम से कम 26 लोगों की डूबने से मौत हो गई थी; इस नाव में किसान और मछुआरे सवार थे.

नाइजीरिया में नाव पलटने से 40 से ज्यादा लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी
नाइजीरिया में अक्सर इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं.
  • नाइजीरिया के सोकोटो राज्य में एक नाव पलटने की घटना में 40 से अधिक लोग मारे गए हैं और बचाव अभियान जारी है
  • नाव में सवार लोग गोराऊ शहर के खेतों पर काम करने के लिए जा रहे थे और हादसे के कारण अभी तक पता नहीं चला है
  • पीड़ितों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं, जिनमें समाइला गारबा की 13 वर्षीय पोती भी शामिल है

नाइजीरिया में बड़ा हादसा हुआ है. नाव पलटने से 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. बचाव अभियान जारी है. माना जा रहा है कि मरने वालों का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है. अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं लग पाया है. गुरुवार को उत्तर-पश्चिम नाइजीरिया के सोकोतो राज्य में एक नाव के डूबने से कम से कम 51 लोगों की मौत हो गई. एक स्थानीय निवासी ने AFP को यह जानकारी दी, जबकि अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियान जारी है.

नाइजीरिया की व्यस्त नदियों और जलमार्गों पर ऐसी दुर्घटनाएं आम हैं. अक्सर नावों में क्षमता से ज्यादा लोगों का सवार होना, खराब रखरखाव या सुरक्षा नियमों का पालन न करना इसकी वजह बनता है. हर साल बड़ी संख्या में लोग डूब जाते हैं.

गोरोन्यो जिले के गोराऊ गांव के पूर्व पार्षद इब्राहिम मूसा ने कहा कि हालात खराब हैं. उन्होंने बताया, "हमने पहले ही 46 शवों को दफना दिया है और पांच अन्य को अभी-अभी नदी से बाहर निकाला गया है." स्थानीय किसान इल्यासु अदामु ने कहा कि नाव में साफ तौर पर क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे और यात्रा शुरू करने के ठीक एक मिनट बाद ही वह डूब गई. उन्होंने AFP को बताया, "यात्री नदी के दूसरी ओर खेत पर जा रहे थे. उनमें से ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे.कुछ लड़कियों की जल्द ही शादी होने वाली थी." उन्होंने मरने वालों की संख्या कम से कम 48 बताई.

अभी बचाव अभियान जारी

राज्य में नेशनल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी के प्रवक्ता दाहिर कुरे ने AFP को बताया कि बचाव अभियान चल रहा है. कुरे ने कहा, "हम अभी नाव दुर्घटना वाली जगह पर हैं और बचाव का काम शुरू कर दिया है. अभी मरने वालों की संख्या नहीं बता सकते, क्योंकि अधिकारी अभी भी "घटना के बारे में जरूरी जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं."

पिछले महीने जिगावा राज्य में एक नाव के पलटने से कम से कम पांच लोगों की डूबने से मौत हो गई थी. जनवरी में, जिगावा से योबे राज्य जा रही एक नाव के पलटने से कम से कम 26 लोगों की डूबने से मौत हो गई थी; इस नाव में किसान और मछुआरे सवार थे.

यह भी पढ़ें-

क्या इमरान खान के पक्ष में बनने लगा है माहौल, पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट अचानक क्यों हरकत में

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nigeria, Nigeria Boat Accident, Nigeria Boat Capsizes, Nigeria Boat Accident Death, Nigeria Boat Accident Missing
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com