इजरायल और फिलिस्तीनी संगठन हमास (Hamas) 7 अक्टूबर से जंग (Israel Palestine Conflict) लड़ रहे हैं. इजरायल ने हमास के खात्मे के लिए गाजा पट्टी पर ग्राउंड ऑपरेशन भी तेज कर दिए हैं. इजरायली सेना एक के बाद एक गाजा (Gaza Strip) के इलाकों में घुस रही है. इस बीच इजरायल के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि इजरायल का गाजा पट्टी पर दोबारा से कब्जा करने या इसे लंबे वक्त तक कंट्रोल करने का कोई इरादा नहीं है. उन्होंने बताया कि इजरायली फोर्स ने फिलिस्तीनी तटीय क्षेत्र में हमास के खिलाफ अपना आक्रामक अभियान चलाया है.
समाचार एजेंसी 'रॉयटर्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायली अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर मंगलवार देर रात मीडिया से कहा, "हमारा मानना है कि मौजूदा ऑपरेशन प्रभावी और सफल हैं. हम आगे बढ़ना जारी रखेंगे." उन्होंने कोई खास समय सीमा बताए बिना कहा कि हमारा ऑपरेशन असीमित या हमेशा के लिए नहीं है." उन्होंने कहा कि हमारा ऑपरेशन ओपन-एंडेड बिल्कुल भी नहीं है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
गाजा पट्टी के लिए इजरायल ने अपनी योजनाओं को नहीं किया उजागर
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस सप्ताह की शुरुआत में ABC न्यूज को बताया कि इजरायल अनिश्चित काल के लिए गाजा का कंट्रोल चाहता है. हालांकि, इजरायल अब तक गाजा पट्टी के लिए अपनी लॉन्ग टर्म योजनाओं को लेकर कुछ भी साफ नहीं किया है.
हमास की ताकत को खत्म करना इजरायल का मकसद
इजरायल के सीनियर अधिकारी ने 'रॉयटर्स' से कहा, "इजरायल के सैन्य हमले के पीछे का विचार हमपर हमला करने वाले और हमे धमकाने वाले हमास की ताकत को खत्म करना है. हम समझते हैं कि इसमें समय लगेगा. भले ही हम अपने सैन्य अभियान के इस चरण को पूरा कर लें, फिर भी हमें उनके बाखी सैन्य बुनियादी ढांचे के खिलाफ कुछ कार्रवाई करनी होगी."
ये भी पढ़ें:-
"हमारी सेना गाजा शहर के बीचोंबीच, आतंकियों को कुचलने का अभियान और तेज": इजरायल
50,000 के लिए 4 टॉयलेट, खुले जख्म के साथ रहने को मजबूर : गाजा के रिलीफ कैंप की डरावनी तस्वीर
"इजरायली लोगों के लिए अच्छा नहीं": गाजा पर कब्जा करने को लेकर अमेरिका की इजरायल को चेतावनी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं