- इजरायल-गाजा युद्ध को एक महीना पूरा
- इजरायल की सेनाएं गाजा के बीचोंबीच डटीं,
- बंधकों को छोड़ने तक युद्धविराम नहीं, नेतन्याहू की चेतावनी
इजरायल-गाजा हमले (Israel Gaza War) को एक महीना पूरा गया है, लेकिन फिर भी संघर्ष खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. युद्धविराम की जगह इजरायल ने गाजा में आतंकियों को कुचलने का अभियान और तेज कर दिया है. इजरायली सेनाओं ने गाजा शहर में डटी हुई हैं और हमास आतंकियों को कुचलने का अभियान और तेज कर दिया है. ये जानकारी इजरायल की तरफ से मंगलवार को दी गई.पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने भी ईरान समर्थित लेबनान में हिजबुल्लाह को कड़ी चेतावनी जारी की. उन्होंने युद्ध को एक महीना पूरा होने पर टीवी पर अपने संबोधन में कहा, "अगर हिज़्बुल्लाह युद्ध में शामिल होने का विकल्प चुनता है तो यह उसके जीवन की सबसे बड़ी गलती होगी."
ये भी पढ़ें-बंधकों की रिहाई तक गाजा में कोई युद्धविराम नहीं : बेंजामिन नेतन्याहू
इजरायल की गाजा को सख्त चेतावनी
इजरायल के रक्षामंत्री, योव गैलेंट ने "हमास को नष्ट करने" के लिए इज़राइल के दृढ़ संकल्प को रेखांकित किया. उन्होंने कहा कि हम गाजा शहर के बीचोंबीच डंटे हुए हैं. मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि गाजा अब तक का सबसे बड़ा आतंकी अड्डा है.पीएम नेतन्याहू ने यह भी कहा कि जब तक फिलिस्तीनी आतंकवादियों द्वारा पकड़े गए 240 से ज्यादा बंधकों को मुक्त नहीं किया जाता, तब तक गाजा को ईंधन सप्लाई नहीं किया जाएगा और हमास के साथ इजरायल की लड़ाई में कोई संघर्ष विराम नहीं होगा.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
बता दें कि 7 अक्टूबर को हमास ने इजरायल में गाजा पट्टी की तरफ से हमला कर दिया था. इस हमले में इजरायल के 1400 लोगों की मौत हो गई थी. हमास के हमले के समय बहुत से लोग म्यूजिक फएस्ट एंजॉय कर रहे थे. वहीं जबावी कार्रवाई में इजरायल भी गाजा पर जमकर गोलियां बरसा रहा है. हमास स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि गाजा पट्टी में 10 हजार से ज्यादा लोगों की जान अब तक जा चुकी है, इजरायल ने हमास को खत्म कर देने की कसम खाई है.
'हमें युद्ध नहीं शांति चाहिए'
हमास के हमले में इजरायलियों को बहुत नुकसान हुआ है. इजरायल के एक 52 साल के शेरोन बलबन ने कहा, "इन भयानक हमलों में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति हो, जो प्रभावित नहीं हुआ हो. हर कोई किसी ऐसे व्यक्ति को जानता है जिसे चोट पहुंचाई गई, मार डाला गया, हत्या कर दी गई या प्रभावित किया गया.
अमेरिका ने किया गाजा पर कब्जे का विरोध
युद्धविराम की बढ़ती मांग के बावजूद, पीएम नेतन्याहू ने साफ कर दिया है कि जब तक बंधकों को मुक्त नहीं किया जाता तब तक कोई युद्धविराम नहीं होगा. हालांकि, वॉशिंगटन ने मंगलवार को कहा कि वह इज़रायल द्वारा गाजा पर नए दीर्घकालिक कब्जे का विरोध करता है. विदेश विभाग के प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा, "हमारा दृष्टिकोण यह है कि फ़िलिस्तीनियों को इन फैसलों में सबसे आगे होना चाहिए. उनहोंने कहा कि गाजा फ़िलिस्तीनी भूमि है और यह फ़िलिस्तीन की ही रहेगी." वेदांत पटेल ने कहा कि हम गाजा पर दोबारा कब्ज़ा करने का समर्थन नहीं करते हैं और न ही इज़रायल सा करेगा. उन्होंने कहा कि इज़रायल उस क्षेत्र से 2005 में ही हट गया.
मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र के अधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने हमलों को "नरसंहार, निरंतर पीड़ा, रक्तपात, विनाश, आक्रोश और निराशा" कहा. बता दें कि हमास के हमले के बाद इजरायल ने लगातार 12,000 से ज्यादा हवाई और तोपखाने हमले गाजा पर किए हैं, साथ ही जमीनी हमले भी जारी हैं.
'नैतिक विफलता'
इजरायल ने उत्तरी गाजा में नागरिकों को दक्षिण की ओर भागने का आदेश देने वाले संदेश भेजे थे, लेकिन एक अमेरिकी अधिकारी ने शनिवार को कहा कि करीब 350,000 नागरिक सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में रह रहे हैं. अपने एक बच्चे को गोद में लिए हुए, अमीरा अल-सकानी ने बताया कि किस तरह से उनको गाजा छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा. उन्होंने कहा,"हमारा जीवन दुखद है; हम युद्ध नहीं चाहते... हम शांति चाहते हैं."
थोड़ा विराम'
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा कि "400 से ज्यादा अमेरिकी नागरिक" अब राफाह बॉर्डर के जरिए गाजा छोड़ चुके हैं. विदेशी पासपोर्ट रखने वाले सैकड़ों फिलिस्तीनी मंगलवार को गाजा में निकलने का इंतजार कर रहे थे. जबकि अधिकांश लोग अभी भी घबराए हुए लाइनों में खड़े थे, सबसे पहले आगमन मिस्र की तरफ देखा गया, जहां पैरामेडिक्स ने एक घायल महिला को स्ट्रेचर पर एम्बुलेंस में शिफ्ट किया. मंगलवार को पांचवें दिन राहाफ बॉर्डर घायल फिलिस्तीनियों, विदेशियों और फिलिस्तीनी दोहरे नागरिकों को मिस्त्र भेजने के लिए खोला गया था.पीएम नेतन्याहू ने सोमवार को एबीसी न्यूज को बताया कि जब तक इजरायल गाजा पर पूरी तरह से नियंत्रण बहाल नहीं कर लेता तब तक युद्ध जारी रहेगा. उन्होंने साफ कहा कि हमारे बंधकों की रिहाई के बिना गाजा में कोई युद्धविराम नहीं होगा.
ये भी पढ़ें-"इजरायली लोगों के लिए अच्छा नहीं": गाजा पर कब्जा करने को लेकर अमेरिका की इजरायल को चेतावनी
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं