विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Aug 27, 2011

नाइजीरिया में हुआ कार बम विस्फोट, 18 मरे

अबुजा: नाइजीरिया की राजधानी अबूजा में शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र की इमारत के पास एक कार में हुए विस्फोट में कम से कम 18 लोग मारे गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। बीबीसी के मुताबिक शहर के मध्य में स्थित राजनयिक इलाके में अमेरिकी दूतावास के समीप यह हमला दिन के करीब 11 बजे हुआ। किसी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। इस इमारत में नाइजेरिया में काम कर रहे संयुक्त राष्ट्र मिशन का मुख्यालय है और इसमें कथित रूप से 400 लोग मौजूद थे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक पुलिस आयुक्त माइकल जूओकूमो ने समाचार चैनल 'सीएनएन' को बताया कि विस्फोट में आठ लोग घायल हुए। घायलों में संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारी और इमारत में आने वाले लोग शामिल हैं। समाचार एजेंसी के मुताबिक राष्ट्रीय अस्पताल के शवघर विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यहां सात शवों को लाया गया है जिनमें दो शव महिलाओं के हैं। वहीं, गार्की अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि दो शवों को उनके यहां लाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट में संयुक्त राष्ट्र की इमारत का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बताया गया कि एक वाहन में बम को लगाया गया था जिसे चलाते हुए एक व्यक्ति इमारत के दरवाजे तक पहुंचा था। विस्फोट में एक निजी सुरक्षाकर्मी मारा गया जबकि संयुक्त राष्ट्र का एक सुरक्षा अधिकारी घायल हो गया। एक सूत्र ने बताया कि विस्फोट से पहले चालक वाहन को लेकर स्वागत क्षेत्र की ओर गया और वहां इलेक्ट्रानिक सामानों और फर्नीचर को नष्ट किया। इसके बाद हुए विस्फोट में दो स्वागतकर्मी मारे गए। हमले में कितने लोग मारे गए हैं इसका सही आंकड़ा अभी नहीं मिल सका है। विस्फोट के स्थल पर राहत अभियान अभी भी जारी है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;