पिछले कुछ दिनों से टाइटैनिक और टाइटन का नाम सुर्खियों में बना हुआ है. टाइटैनिक वो जहाज है, जो तकरीबन 100 साल पहले समुद्र की गहराइयों में दफन हो गया था और टाइटन वो पनडुब्बी है, जो इस जहाज के मलबे को दिखाने के लिए समंदर में गई थी. ये भी इत्तेफाक ही है कि, जहाज और सबमर्सिबल दोनों के नाम में कुछ-कुछ समानता है और दोनों का अंत भी काफी कुछ एक जैसा ही हुआ है. दोनों समुद्र की लहरों पर राज करने के लिए बने थे और दोनों ही गहराइयों में दफन हो कर रहे गए.
टाइटन में विस्फोट
टाइटैनिक कैसे डूबा, इस पर तो कई फिल्में बन चुकी हैं, लेकिन टाइटन का पानी में विस्फोट होकर खत्म हो जाना किसी रहस्य की तरह लगता है, जिस रोमांचक सफर में दुनिया के पांच रईस लोग इस सबमर्सिबल में निकले थे. वो पानी की गहराइयों में पहुंचते ही संपर्क खो बैठी और खत्म हो गई. साथ में उन पांच लोगों की भी मौत हो गई. इस घटना पर AiTelly नाम के यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है. 6 मिनट 20 सेकंड के इस एनिमेटेड वीडियो में टाइटन सबमर्सिबल का समंदर की गहराइयों में जाना और वहां फट जाने की पूरी प्रक्रिया को दिखाया गया है. 30 जून को पोस्ट हुआ ये वीडियो पहले 12 दिन में 6 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ बटोर चुका है. इसे देखने वाले वीडियो के एनिमेशन और जानकारी की भी तारीफ कर रहे हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें वीडियो
दो घंटे में ही टूट गया था संपर्क
टाइटन सबमर्सिबल का संपर्क दो घंटे में ही रडार से संपर्क टूट गया था. इस सबमर्सिबल को समुद्र में तकरीबन 12 हजार फीट की गहराई कवर करनी थी, जिस जगह टाइटैनिक जहाज का मलबा पड़ा है, वहां 56 सौ पाउंड का प्रेशर रहता है, जो जमीन से 400 गुना ज्यादा होता है. सबमर्सिबल ये प्रेशर बर्दाश्त नहीं कर सकी और सफर शुरू करने के चंद ही घंटे बाद उसके परखच्चे उड़ गए. ये खबर कई दिनों तक सुर्खियों में रही. अब इस पर बना एनिमेटेड वीडियो हिट्स खींच रहा है.
ये भी देखें- सारा अली खान मुंबई में टहल रही थीं और फिर ऑटो ले लिया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं