Drone Footage Shows Bubbling Lava: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ज्वालामुखी विस्फोट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर यूजर्स के भी रोंगटे खड़े हो रहे हैं. यूं तो ज्वालामुखी का फटना दुनिया की सबसे खतरनाक आपदा में से एक माना जाता है, जो एक झटके में मांस को हड्डी से अलग करने का दम रखता है. इस वीडियो को देखकर यकीनन आपके भी होश उड़ जाएंगे.
यहां देखें वीडियो
Magestical blow!
— Bjorn Steinbekk (@BSteinbekk) March 7, 2022
It's almost a year since the volcano erupted. To celebrate I plan to release some old and never published videos over the next few weeks. Hope you like it! #SharingIsCaring pic.twitter.com/Nch3lsIGux
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक ज्वालामुखी के अंदर खौलता हुआ लावा देखा सकता है. ये नजारा वाकई किसी की भी रूह कंपाने के लिए काफी है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे धीरे-धीरे लावा धधकते हुए उबल रहा है. वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है मानो जैसे वो कोई आग की भट्टी हो. वीडियो में आगे धधकता हुआ लावा बहते हुए अपना रास्ता बनाता नजर आ रहा है. वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि, इस खौफनाक नजारे को ड्रोन कैमरे से शूट किया गया होगा.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस वीडियो को @BSteinbekk नाम के हैंडल से शेयर किया गया है, जिसे खूब देखा और शेयर किया जा रहा है. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'ज्वालामुखी को फटे हुए करीब एक साल हो गया है, लेकिन उसका लावा अभी भी खौल रहा है.' 1 मिनट के इस वीडियो को अब तक 28 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि 13 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है. वीडियो देख चुके यूजर्स इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. कुछ यूजर्स इस नजारे को शानदार बता रहे हैं, तो कुछ खौफनाक.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं