विज्ञापन

नेपाल में एक परिवार जान बचाने के लिए मांग रहा था मदद, लोग बना रहे थे टिकटॉक, तभी आया एक 'रियल हीरो'

बाढ़ की त्रासदी देखते हुए काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने भी आपातकालीन संपर्क नंबर जारी किए हैं. इन नंबरों पर व्हाट्सऐप के जरिए भी संपर्क किया जा सकता है.

इस युवक ने अपना नाम नहीं बताया बस जान बचाने की खुशी में पूरी कहानी बताता गया.
  • नेपाल में बाढ़ के कारण कई रास्ते बंद हो गए हैं और एक महीने तक सड़क बनना लगभग असंभव बताया गया है
  • एक युवक ने बाढ़ में फंसे छह लोगों को जोखिम उठाकर मकान से बाहर निकालकर उनकी जान बचाई है
  • भारत के विदेश मंत्रालय ने नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए 24x7 कंट्रोल रूम स्थापित किया है

नेपाल में बाढ़ के कारण रास्ते तक बंद हो गए हैं. लोग बता रहे हैं कि एक महीने तक तो अब सड़क बनना लगभग असंभव है. एनडीटीवी की टीम को लोगों ने बताया कि पहले ग्रामीण क्षेत्रों में भी पर्यटकों के रुकने और खाने-पीने की व्यवस्था हो जाती थी, पर अब सब कुछ खत्म हो गया है.

इसी बीच एक रियल हीरो से एनडीटीवी टीम की मुलाकात हो गई. उसने बताया कि एक घर के लोग बाढ़ में फंस गए थे.मकान की दो मंजिल पानी के अंदर समा गई. तीसरी मंजिल बस बची हुई थी. मकान गिरने का खतरा बना हुआ था. नेपाल के समय से 9 बजकर 40 मिनट पर बाढ़ आया और करीब करीब दोपहर 12 बजे ये परिवार उस मकान से निकल पाया. वो परिवार लगातार चिल्ला रहा था, मगर लोग टिकटॉक पर वीडियो बना रहे थे.  

इस नौजवान लड़के ने बताया कि उस परिवार में 6 लोग थे. इनमें 2 बच्चे भी थे. लोग केवल आवाज लगा रहे थे कि इधर से आओ, उधर से आओ. फिर मैंने दूर से देखा तो दौड़कर आया. लोग मुझे भी बोल रहे थे कि छोड़ दो उन्हें, मत जाओ बचाने. पर मेरा मन नहीं माना. मैंने एक-दो लोगों को और बुलाया. दलदल देखकर सब लोग होपलेस हो गए थे. हर कोई बचाने में डर रहा था. आखिर में मैंने आसपास पड़ी पाइप को मकान की खिड़की से लगाई. उसी के जरिए परिवार के सभी 6 सदस्य मकान से बाहर आए और अपनी जान बचाए. इस कम उम्र के नौजवान पर 6 लोगों की जान बचाने की खुशी साफ नजर आ रही थी. 

भारत में कंट्रोल रूम बनाया गया

नेपाल में बाढ़ ने तबाही मचाई है. भारत के भी कई लोग लापता हैं. इस बीच भारत के विदेश मंत्रालय (एमईए) ने 24x7 विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया है. यह कंट्रोल रूम नेपाल में फंसे या प्रभावित भारतीय नागरिकों और उनके परिजनों को आवश्यक सहायता एवं जानकारी उपलब्ध कराने के लिए बनाया गया है. विदेश मंत्रालय ने लोगों से अपील की है कि नेपाल में बाढ़ से संबंधित किसी भी आपात स्थिति में कंट्रोल रूम से संपर्क किया जा सकता है.

  • विदेश मंत्रालय का 24x7 कंट्रोल रूम टेलीफोन: +91 11 2308 8718, +91 11 2308 8719 है.
  • व्हाट्सऐप कॉल/मैसेज: +91 9968291988
  • ई-मेल: सिचुएशनरूमएटएमईएडॉटजीओवीडॉटइन (situationroom@mea.gov.in)

काठमांडू में भी हेल्पलाइन नंबर

इसके अलावा काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने भी आपातकालीन संपर्क नंबर जारी किए हैं. इन नंबरों पर व्हाट्सऐप के जरिए भी संपर्क किया जा सकता है.

काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के आपातकालीन नंबर: +977 985 131 6807,+977 970 910 7500, +977 981 032 6117 है.

विदेश मंत्रालय ने नेपाल में स्थानीय स्तर पर सहायता के लिए विभिन्न नेपाली प्राधिकरणों के हेल्पलाइन नंबर भी साझा किए हैं.

नेपाल के प्रमुख हेल्पलाइन नंबर: टूरिस्ट पुलिस: +977 9851289445, नेपाल सेना: +977 9851072914, ई-मेल: डीजीएमआई-फॉरेनएटनेपालआर्मीडॉटएमआईएलडॉटएनपी (dgmi-foreign@nepalarmy.mil.np) है। वहीं, राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरआरएमए): +977 9851320269 / +977 9849281097 और एनडीआरआरएमए सोशल मीडिया: एटएनडीआरआरएमए_नेपाल (@NDRRMA_Nepal) है.

रसुवा: रसुवा पुलिस: +977 9851254960, सहायक मुख्य जिला अधिकारी, रसुवा: +977 9851164422

नुवाकोट: नुवाकोट पुलिस: +977 9851282380 और सहायक मुख्य जिला अधिकारी, नुवाकोट: +977 9851248777

धादिंग: धादिंग पुलिस: +977 9851229860 और मुख्य जिला अधिकारी, धादिंग: +977 9851247777

चितवन: चितवन पुलिस: +977 9855013999 और सहायक मुख्य जिला अधिकारी, चितवन: +977 9855088891

यह भी पढ़ें-

नेपाल पर नई आफत की चीन ने दी चेतावनी, अगले 3 दिनों में टूट सकती है बॉर्डर के पास बनी एक बैरियर झील

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nepal Flood, Nepal Flood Helpline, Nepal Flood Helpline Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com