विज्ञापन

अंधेरा, बारिश और डरावना सन्नाटा... नेपाल के रसुवा में दहशत का आलम , देखें NDTV की ग्राउंड रिपोर्ट

26 अगस्त सुबह त्रिशूली नदी में बाढ़ और लैंडस्लाइड से रसुवा-नुवाकोट में भारी तबाही मची. नेपाल में 600 से ज्यादा मौतें हुई हैं और 3000 लापता बताए जा रहे हैं.

अंधेरा, बारिश और डरावना सन्नाटा... नेपाल के रसुवा में दहशत का आलम , देखें NDTV की ग्राउंड रिपोर्ट
एनडीटीवी की टीम को रात गुजारने के लिए बहुत मुश्किल से छोटा सा कमरा. (Photo: NDTV)
  • NDTV संवाददाता सिक्ता देव और कैमरापर्सन पूजा आर्य अंधेरे-बारिश में रसुवा पहुंची हैं.
  • नेपाल का त्रिशूली बाजार कीचड़-मलबे में बदल चुका है.
  • एनडीटीवी की टीम को अंधेरी रात गुजारने के लिए सिर्फ एक छोटा सा कमरा मिल सका.
रसुवा, नेपाल:

नेपाल के रसुवा को समय के अंधेरे ने अपनी आगोश में ले लिया है. तबाही वाली जगह पर लोगों के लिए राज गुजारना बेहद मुश्किल हो गया है. ऊपर से बरसती तेज बारिश ने मंजर को और डरावना बना दिया है. हर बूंद जैसे उस तबाही की याद दिला रही है, जिसने इस इलाके को झकझोर कर रख दिया. इसी अंधेरे और बारिश के बीच NDTV संवाददाता सिक्ता देव भी रसुवा पहुंच चुकी हैं. उनके साथ मौजूद हैं कैमरापर्सन पूजा आर्य, जिन्होंने रसुवा के इस डरावने मंजर को अपने कैमरे में कैद करने की पूरी कोशिश की है. हालात इतने कठिन हैं कि NDTV की टीम को रात गुजारने के लिए बस एक छोटा-सा कमरा ही नसीब हो सका. इलाके में रिलीफ अभी पहुंचनी शुरू ही हुई है. पिछले तीन दीनों से लाइट की व्यवस्था नहीं है. दुकानों में मोमबत्तियां खत्म हो चुकी हैं. अंधेरे से लड़ने के लिए किसी के पास टॉर्च तक नहीं मौजूद है.

अंधेरे में डूबा शहर, हो रही बारिश और चारों तरफ फैला सन्नाटा... रसुवा की यह रात बता रही है कि तबाही का साया अभी भी यहां रह रहे लोगों को कितना डराता होगा.

वो मनहूस सुबह...

26 अगस्त की सुबह, नेपाल की त्रिशूली नदी के किनारे 72 किलोमीटर के इलाके में कई जगहों पर अचानक बाढ़ और मडस्लाइड यानी जमीन खिसकने की घटनाएं हुईं, जिससे रसुवा और नुवाकोट जिलों में भारी तबाही मची. बाढ़ की नई चेतावनियों से चिंता बनी हुई है. त्रिशूली बाजार में रहने वाली एक महिला का कहना है कि वह अपना घर छोड़कर नहीं जा सकतीं क्योंकि उनके पति बिस्तर पर हैं और चल-फिर नहीं सकते. उत्तरी नेपाल के नुवाकोट जिले का एक कभी फल-फूल रहा बाजार, त्रिशूली बाजार, अब कीचड़, मलबे, टूटे-फूटे घरों और तबाही का मंजर बन गया है.

ये भी पढ़ें: काठमांडु से 8 घंटे का मुश्किल सफर... मौत और मलबे के बीच नेपाल बाढ़ के 'एपिसेंटर' रसुवा से NDTV की पहली ग्राउंड रिपोर्ट

'कुछ भी हो जाए, मुझे यहीं रहना है...'

नेपाल के कुछ हिस्सों में संभावित बाढ़ की चेतावनी जारी होने के बाद एनडीटीवी की टीम ने त्रिशुली बाजार क्षेत्र का दौरा किया. पिछले दिन के विपरीत, जब लोग लापता प्रियजनों, बचाव टीमों और क्षतिग्रस्त घरों और सामानों के बारे में जानकारी का इंतजार कर रहे थे, त्रिशूली बाजार में काफी हद तक सन्नाटा था.

यह पूछे जाने पर कि अलर्ट मिलने के बाद उन्होंने इलाका क्यों नहीं छोड़ा, सुश्री तमांग ने कहा, "मेरे पति बूढ़े हैं और वह चलने में सक्षम नहीं हैं. इसलिए मैं छोड़कर उन इलाकों में नहीं जा सकती. चाहे कुछ भी हो जाए, मुझे यहीं रहना है."

ताजा अपडेट्स क्या हैं?

तिब्बत से लगे बॉर्डर पर आई भयानक बाढ़ के बाद नेपाल कराह रहा है. अब तक 600 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग लापता बताए जा रहे हैं. नेपाल में अब तक करीब 676 शव मिल चुके हैं, जबकि 3,000 लोग अभी भी लापता हैं, जिनमें 275 भारतीय भी शामिल हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nepal, Rasuwa, Flood, Nepal Flood, Nepal Flood 2026 Ground Report
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com