विज्ञापन

कितनी जानें गईं, लापता लोगों का आंकड़ा, राहत और बचाव... नेपाल त्रासदी पर सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

बचाव और राहत के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को लगाया गया है. इनमें नेपाल पुलिस के 7,594, नेपाली सेना के 5,291 और सशस्त्र पुलिस बल नेपाल के 4,203 जवान शामिल हैं.

कितनी जानें गईं, लापता लोगों का आंकड़ा, राहत और बचाव... नेपाल त्रासदी पर सरकार ने दिया बड़ा अपडेट
  • नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 781 लोगों की मौत और 2,502 लोग लापता हैं
  • रसुवा जिले के हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंगों में फंसे लोगों को बचाने के लिए लगातार कोशिशें की जा रही हैं
  • बचाव कार्य के लिए नेपाल पुलिस, नेपाली सेना और सशस्त्र बलों के कुल 17,088 जवान तैनात किए गए हैं
काठमांडू:

नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बाद बड़े पैमाने पर राहत और बचाव का काम जारी है. रेस्क्यू टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती सुरंग में फंसे लोगों को बचाना है. रसुवा जिले में हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट के टनल में से लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है. नेपाल के गृह मंत्रालय के राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण तथा प्रबंधन प्राधिकरण ने रसुवा बाढ़ को लेकर अपडेट जारी किया है. यह जानकारी 30 अगस्त की शाम 6 बजे तक की है.

781 लोगों की मौत

बाढ़ और आपदा में अब तक 781 लोगों की मौत हुई है. अलग-अलग जगहों पर मिले शवों का विवरण :-

  • रसुवा - 13
  • नुवाकोट - 52
  • धादिंग - 50
  • गोरखा - 58
  • नवलपरासी पूर्व - 199
  • नवलपरासी पश्चिम - 100
  • तनहूं - 37
  • चितवन - 272

2,502 लोग अब भी लापता

लापता लोगों में नेपाल पुलिस के 25, नेपाली सेना के 45 और सशस्त्र पुलिस बल के 13 जवान शामिल हैं. सीमा शुल्क कार्यालय के 15 और इमिग्रेशन कार्यालय के 4 लोग भी लापता हैं. इसके अलावा रसुवा से 563 और नुवाकोट से 115 लोग लापता हैं. अलग-अलग जलविद्युत परियोजनाओं से 133, मकवानपुर से 65 और 52 विदेशी नागरिकों के लापता होने की जानकारी है. विदेश घूमने गए 179 नेपाली भी संपर्क में नहीं हैं. लांगटांग राष्ट्रीय निकुंज के 3 और क्वारंटीन कार्यालय के 3 लोग भी लापता हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

267 घायल

अब तक 267 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 156 को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है. प्रभावित इलाकों में 6 सर्जिकल मेडिकल टीमें तैनात की गई हैं.

सुरक्षा बलों की तैनाती

बचाव और राहत के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को लगाया गया है. इनमें नेपाल पुलिस के 7,594, नेपाली सेना के 5,291 और सशस्त्र पुलिस बल नेपाल के 4,203 जवान शामिल हैं.

नकद राहत

नेपाल सरकार की ओर से नकद राहत के तौर पर रसुवा में 1 करोड़ रुपये, नुवाकोट में 1 करोड़ रुपये, धादिंग में 50 लाख रुपये बांटे गए हैं. साथ ही 15 प्रभावित पालिकाओं को कुल 6 करोड़ 75 लाख रुपये दिए गए हैं.

ईंधन की स्थिति, प्रभावित क्षेत्रों में ईंधन की उपलब्धता

  • डीजल: 23 हजार लीटर
  • पेट्रोल: 22 हजार लीटर
  • हवाई ईंधन: 1,500 लीटर

9,435 लोगों का बचाव

अब तक कुल 9,435 लोगों को बचाया गया है. जलविद्युत परियोजनाओं की सुरंगों से 12 और 13 भदौ को कुल 279 लोगों को हेलीकॉप्टर से निकाला गया. नेपाली सेना ने अब तक हवाई रास्ते से 245 विदेशी और 3,067 नेपाली नागरिकों को बचाया है. आज हेलीकॉप्टर से 15 चीनी नागरिकों को भी निकाला गया है. अब तक कुल 394 हवाई उड़ानें की जा चुकी हैं. इनमें आज की 72 उड़ानें भी शामिल हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

राहत सामग्री पहुंचाई गई

अब तक 37 ट्रकों और 35 बोलेरो गाड़ियों के जरिए प्रभावित इलाकों में खाद्य और गैर-खाद्य सामग्री भेजी गई है. हेलीकॉप्टर से 5 उड़ानें कर खाद्य और अन्य राहत सामग्री पहुंचाई गई. 15 भदौ को उत्तरगया और धुन्चे में 2 टन खाद्य सामग्री भेजी गई. हेलीकॉप्टर से भी राहत सामग्री पहुंचाई गई है.

इसे भी पढ़ें: क्या ग्लेशियर टूटने से भारत में भी आ सकती है नेपाल जैसी तबाही? एक्सपर्ट ने बताया खतरों से कैसे निपटना होगा

लावारिस शवों की व्यवस्था

जिन शवों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, उन्हें अलग-अलग जिलों के 21 अस्पतालों में रखा गया है. इन शवों की जानकारी नेपाल के राष्ट्रीय आपदा प्राधिकरण के फेसबुक पेज और वेबसाइट पर उपलब्ध है. पहचान नहीं हुए शवों की जानकारी नेपाल पुलिस की वेबसाइट पर भी देखी जा सकती है.

संपर्क से बाहर विदेशी नागरिकों, विदेश में रहने वाले नेपाली नागरिकों, इलाज करा रहे लोगों और हेलीकॉप्टर से बचाए गए लोगों की जानकारी भी प्राधिकरण के फेसबुक पेज और वेबसाइट पर उपलब्ध है.

इसे भी पढ़ें: नेपाल: त्रिशूली के सुरंग में फंसे लोगों को बचाने में जुटी भारत की स्पेशल टीम, मुख्य द्वार से बनाया रास्ता

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nepal Flood Latest News, Nepal Flood Death Number, Nepal Floods Indians List, Nepal Floods Landslides, Nepal Floods Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com