- नेपाल में आई बाढ़ के बाद टनल में फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.
- भारतीय रेस्क्यू टीम भी नेपाल पहुंच गई है, जहां टनल के अंदर का वीडियो सामने आया है.
- वीडियो में देखा जा सकता है कि टनल में अंदर तक मलबा और कीचड़ भरा हुआ है.
नेपाल-तिब्बत सीमा पर आई भीषण बाढ़ के बाद टनल में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास जारी है. यहां के हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स की सुरंगों में अभी भी लोगों के फंसे होने की संभावना है. ऐसे में पिछले कई दिनों से यहां लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. भारतीय रेस्क्यू टीम भी नेपाल में लोगों की जान बचाने के लिए ग्राउंड लेवल पर उतरी हुई है. जिसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें भारतीय रेस्क्यू टीम टनल में ऑपरेशन चलाती नजर आ रही है. टनल से जो वीडियो सामने आया है, उसमें अभी भी तबाही का खौफनाक मंजर दिख रहा है. क्योंकि यहां जगह-जगह भारी मलबा दिख रहा है, जिसे हटाने में समय लग रहा है.
टनल में भरा मलबा और पानी
नेपाल की सेना के साथ मिलकर भारतीय रेस्क्यू टीम ने अपना ऑपरेशन शुरू कर दिया है. वीडियो में भारतीय रेस्क्यू टीम उस टनल के अंदर दाखिल होती नजर आ रही है, जहां बाढ़ के दौरान अचानक पानी और मलबा भर गया था. जो अभी भी बड़ी संख्या में दिख रहा है. वीडियो में टनल के अंदर का खौफनाक मंजर साफ देखा जा सकता है, घुप्प अंधेरे, मलबे और पानी से भरी इस संकरी सुरंग में भारतीय टीम लगातार ऑपरेशन चला रही है, भारी कीचड़, पत्थरों और मलबे के कारण बचाव कार्य में काफी दिक्कतें आ रही हैं.हालांकि टीम पूरी मुस्तेदी से अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटी है.
नेपाल की टनल से सुरक्षित बाहर निकले लोग
नेपाल में आई बाढ़ को 12 दिन से ज्यादा का समय हो चुका है. बाढ़ आने के तुरंत बाद ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया था. यहां से अब तक बड़ी संख्या में लोगों को निकाला गया है. लेकिन खास बात यह है कि टनल में फंसे कई लोग बाढ़ के 10 दिन बाद भी जिंदा निकले हैं, जबकि कई लोग मलबे से जिंदा निकले हैं. ऐसे में लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान बचाई जा सके.
इस भीषण प्राकृतिक आपदा में अब तक 1300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 4,900 लोग लापता हैं. भारतीय टीम भी नेपाल की टीम की पूरी मदद कर रहा है.
ये भी पढ़ेंः 12-13 के भाई बहन के सवाल का मेरे पास कोई जवाब न था… नेपाल की वो कहानियाँ जो कैमरा देख न पाया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं