विज्ञापन

नेपाल में कितनी तबाही, पहली बार आसमान से दिखा भयावह मंजर, NDTV पर वीडियो

नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद पहली बार एरियल वीडियो सामने आया है, जिसमें तबाही की तस्वीरें देख सकते हैं. कई गांव, सड़कें, पुल और इमारतें मलबे में तब्दील नजर आ रही हैं.

नेपाल में बाढ़ का कहर, एरियल व्यू में देखिए कितनी तबाही
NDTV

नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही हुई है. इस बाढ़ ने हजारों लोगों को प्रभावित किया है. 26 अगस्त को आया सैलाब अपने साथ सबकुछ बहा ले गया. बाढ़ का पहला एरियल व्यू भी सामने आया है.  NDTV बाढ़ के बाद का भयावह मंजर आपको दिखा रहा है. इसे देखकर समझा जा सकता है कि नेपाल में कितनी तबाही हुई है.

बाढ़ के बाद कैसा था नजारा

ये एरियल व्यू 26 अगस्त का है, जिस दिन नेपाल में बाढ़ आई थी. ये तस्वीरें हेलीकॉप्टर द्वारा ली गई हैं. ये चीन-नेपाल बॉर्डर इलाके की तस्वीरें हैं. हेलीकॉप्टर के जरिए सेना और बचाव दल रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं. पहाड़ों के बीच दुर्गम इलाके तक बचाव दल लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं.

अब तक 1000 से ज्यादा लोगों की मौत

बता दें कि नेपाल त्रासदी में अब तक 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. त्रिशूली सुरंग में युद्ध स्तर पर चल रहा है रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. नेपाल में अब तक 10 हजार से ज्यादा लोग सुरक्षित बचाए गए.

राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन प्राधिकरण (NDRRMA) ने मंगलवार को ताजा अपडेट में बताया कि अब तक कुल 1003 शव बरामद किए जा चुके हैं. सबसे ज्यादा 321 शव दक्षिणी चितवन जिले से मिले हैं. इसके बाद पूर्वी नवलपरासी में 216 शव बरामद हुए हैं.

करीब 4000 लोग लापता

NDRRMA के अनुसार, 583 विदेशी नागरिकों सहित 3,916 लोग अब भी लापता हैं और उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है. लापता लोगों में नेपाली सेना, सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल पुलिस के जवानों के साथ-साथ अन्य सरकारी कर्मचारी भी शामिल हैं. प्राधिकरण के मुताबिक, भोटेकोशी और त्रिशूली नदी के किनारे स्थित विभिन्न हाइड्रो पावर प्लांट में काम करने वाले 639 लोग लापता हैं.

एनडीआरआरएमए के अनुसार, खोज, बचाव और राहत कार्यों के लिए कुल 21,314 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है. इनमें नेपाली सेना के 9,199, नेपाल पुलिस के 7,912 और सशस्त्र पुलिस बल के 4,203 जवान शामिल हैं. अज्ञात शवों को पहचान और समुचित प्रबंधन के लिए 21 अलग-अलग स्थानों पर रखा गया है. ताजा अपडेट के मुताबिक, अब तक 11,884 लोगों को बचाया जा चुका है. बाढ़ प्रभावित इलाकों में तलाशी और बचाव अभियान जारी है, जिसमें सुरक्षा एजेंसियां फंसे हुए लोगों तक पहुंचने के लिए हेलीकॉप्टर और अन्य संसाधनों का इस्तेमाल कर रही हैं.

यह भी पढ़ें: नेपाल में बाढ़ से तबाही पर दुनिया का सबसे महंगा सैटेलाइट अब तक बड़ा डेटा क्यों नहीं भेजा?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nepal Flood, Nepal Flood 2026, Nepal Flood 2026 Ground Report, Nepal Flood 2026 NDTV Ground Report, Nepal Flood Alert
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com