न्यूज इंटरनेशनल के चीफ जेम्स मर्डोक ने ब्रिटेन के एक सांसद के इस बयान पर कड़ा ऐतराज जताया है कि वे माफिया डॉन की तरह काम करते हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लंदन:
मीडिया कारोबारी रूपर्ट मर्डोक के बेटे और न्यूज इंटरनेशनल के चीफ जेम्स मर्डोक ने ब्रिटेन के एक सांसद के इस बयान पर कड़ा ऐतराज जताया है कि वे माफिया डॉन की तरह काम करते हैं और हमेशा यही कहते हैं। ब्रिटिश संसद में पेशी के दौरान जेम्स मर्डोक ने कहा कि सांसद की ये बात उन्हें काफी बुरी लगी है। सांसदों का कहना था कि उन्होंने पिछली पेशी के दौरान गलत जानकारी दी थी, जिस पर मर्डोक ने कहा कि उनकी कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें मामले की पूरी जानकारी नहीं दी थी, इसलिए ऐसा हुआ। उन्होंने संसद को कभी गुमराह करने की कोशिश नहीं की है। ब्रिटिश संसद की मीडिया मामलों की समिति फोन हैकिंग मामले की जांच कर रही है। इस विवाद के चलते ही 168 साल पुराने अखबार 'न्यूज ऑफ द वर्ल्ड' बंद हो गया और कंपनी की सीईओ रेबेका ब्रुक्स को पद छोड़ना पड़ा।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
रुपर्ट मर्डोक, जेम्स मर्डोक, फोन हैकिंग, न्यूज इंटरनेशनल, ब्रिटिश सांसद, माफिया डॉन