विज्ञापन

नौकरी से छुट्टी ली और आ गई... 1500KM का सफर कर मदद करने नेपाल पहुंची मुंबई की लड़की

प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे नेपाल की मदद के लिए हेमकुंड फाउंडेशन नाम की संस्था भी आगे आई है. इस टीम में एक लड़की भी है जो मुंबई से सीधे नेपाल पहुंची हैं.

नेपाल में 26 अगस्त को बाढ़ आई थी.
NDTV
नुवाकोट:

नेपाल में 26 अगस्त को जो बाढ़ आई थी, उसमें मरने वालों की संख्या बढ़कर 939 पहुंच गई है. रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है. लेकिन खराब मौसम और मलबा इसे मुश्किल बना रहा है. जो लोग इस बाढ़ में बच गए हैं, वे राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं. नेपाल के लोगों की मदद के लिए दुनिया आगे आ रही है. 

मदद करने वालों में हेमकुंड फाउंडेशन नाम की संस्था के 20 सदस्य भी नुवाकोट पहुंचे हैं. नुवाकोट वही जगह है, जहां नेपाल की बाढ़ में अच्छी-खासी तबाही मचाई है. 

दो दिन पहले ही आई है टीम

हेमकुंड फाउंडेशन की टीम मकानों में बचा-खुसा सामान निकालकर लोगों की मदद कर रही है. इस संस्था के लोग राहत का सामान फ्लाइट से भेजने के बाद खुद फ्लाइट से नेपाल आए और अब ट्रक लेकर लोगों की मदद कर रहे हैं. 

जहां जहां घरों में मलबा है, वहां-वहां जाकर घरों में बचा हुआ सामान निकालने और लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाने की कोशिश इनकी तरफ से की जा रही है.

टीम के एक सदस्य ने बताया कि उन्हें दो दिन हो गए हैं. उन्होंने बताया कि हमने राहत सामग्री का काम देखा. एक सदस्य ने बताया कि खाने-पीने के सामान के हम ऐसे बॉक्स बना रहे हैं, जिन्हें हेलीकॉप्टर से नीचे गिराया जा सकता है. 

यह भी पढ़ेंः न बारिश हुई, न बादल फटा...फिर ऐसा क्या हुआ कि नेपाल में आ गया जलप्रलय, बह गए सैकड़ों लोग

मुंबई से नेपाल आई लड़की

हेमकुंड फाउंडेशन से जो 20 लोग नुवाकोट पहुंचे हैं, उनमें मुंबई की फार्मा कंपनी में काम करने वाली एक लड़की भी है. जैसे ही उसे पता चला कि हेमकुंड फाउंडेशन के लोग मदद के लिए नेपाल जा रहे हैं, उसने कंपनी से छुट्टी ली और फ्लाइट लेकर नेपाल आ गईं. मुंबई और नेपाल के बीच लगभग डेढ़ हजार किलोमीटर की दूरी है. 

टीम के एक सदस्य ने बताया कि उन्होंने एक पोस्ट डाली थी- 'I Need Volunteer' तो उसे देखते ही उस लड़की ने मैसेज किया कि कब निकल रहे हैं और वह सीधे मुंबई से नेपाल आ गई. 

उस लड़की ने बताया कि शनिवार को उन्होंने ऑफिस में बताया कि वह नेपाल जा रही हैं और आ गईं. उन्होंने कहा कि हमारी मुश्किल लोगों की मुश्किलों से बहुत कम है. 

नेपाल में लगातार मिलते जा रहे शव

नेपाल-तिब्बत सीमा के पास ग्लेशियर टूटने के बाद 26 अगस्त को देश में अचानक बाढ़ आ गई थी, जिसने उत्तरी और मध्य नेपाल के कस्बों और गांवों को तबाह कर दिया, जरूरी बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाया और पावर प्लांट को भी बहा दिया.

अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या और शव मिलने के बाद सोमवार को बढ़कर 939 हो गई जबकि 4,000 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं.

नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDRRMA) के अनुसार, चितवन जिले में 279, नवलपरासी ईस्ट में 216, नवलपरासी वेस्ट में 168, नुवाकोट में 95, गोरखा में 65, धादिंग में 55, तनाहुन में 38 और रसुवा में 23 शव बरामद किए गए हैं.

यह भी पढ़ेंः 23 मिनट और नेपाल में मच गई तबाही! भोटेकोशी नदी से निकला 'जलसैलाब' कैसे-कैसे बढ़ता गया आगे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nepal Flood, Nepal Flash Flood, Nepal Flood 2026 NDTV Ground Report, Nepal Flood 2026, Nepal News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com