विज्ञापन

यूट्यूब पर करती थी अपनी दौलत का प्रदर्शन, चोरों ने घर से उड़ा लिया 1 करोड़ का जेवर-कैश

मधुमिता के घर से करीब 1 करोड़ के गहने और कैश गायब हो गए. चोरी के समय घर में कोई नहीं था, सब लोग बाहर शॉपिंग के लिए गए थे. लौटे तो ताला टूटा हुआ था.

यूट्यूब पर करती थी अपनी दौलत का प्रदर्शन, चोरों ने घर से उड़ा लिया 1 करोड़ का जेवर-कैश

कन्याकुमारी की एक इंफ्लुएंसर को सोशल मीडिया पर अपने सोने-हीरे के जेवरातों और नोटों का प्रदर्शन करना भारी पड़ा. दरअसल, चोरों ने उनके घर से करीब 1 करोड़ की चोरी कर ली है. सोशल मीडिया पर 45 लाख से अधिक फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर मधुमिता अपनी रील्स और तस्वीरों में अपने आलीशान लाइफस्टाइल का प्रदर्शन करने के लिए जानी जाती हैं. वह अक्सर कैश के बंडल और सोने के जेवरातों की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती हैं. अब पुलिस जांच के तहत उस इन्फ्लुएंसर की सोशल मीडिया पोस्ट और रीलों की जांच कर रही है ताकि यह पता लग जा सके कि क्या किसी चीज से चोरों को उसके ठिकाने का पता चला था.

पुलिस ने बताया कि मधुमिता के घर से लगभग 120 तोला सोने और हीरे के आभूषणों के साथ-साथ 50,000 रुपये नकद गायब हैं. जब चोरी हुई तो परिवार शॉपिंग के लिए बाहर गया था. मौका पाकर चोर नागरकोइल स्थित उनके वीआईपी गार्डन स्थित घर में घुस गए और 1 करोड़ का कीमती सामन और नकदी चुरा ली. परिवार जब घर लौटा तो पता चला का लॉकर खुला हुआ था और कीमती सामान गायब था.

बता दें कि अपनी एक पुरानी रील में मधुमिता कहती दिख रही हैं कि उन्हें अपनी कीमती चीजों की की सुरक्षा करना आता है हालांकि चोर फिर भी उनके घर में घुस गए और उनकी बात को गलत साबित कर दिया.

हजारों फॉलोअर्स के सामने जो चीजें वह शान से दिखाती थीं, अब पुलिस को जांच में मदद कर सकती हैं. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या इन्फ्लुएंसर की सोशल मीडिया गतिविधियों ने चोरों को परिवार की गतिविधियों पर नज़र रखने में मदद की, जिनमें गहने, नकदी और यहां तक ​​कि एक बच्चे पर पैसे लुटाने के वीडियो और पोस्ट शामिल हैं. संदिग्धों का पता लगाने के लिए पांच विशेष टीमें गठित की गई हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Youtuber, Theft
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com